शिक्षा बोर्ड ने जारी की टेट परीक्षा की आंसर-की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पहली अप्रैल को प्रदेश के हजारों टेट अभ्यर्थियों को राहत दी है। बोर्ड ने शुक्रवार को सभी विषयों की लिखित परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। फरवरी माह में हुई टेट की परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को करीब एक माह से भी अधिक समय तक आंसर की के लिए इंतजार करना पड़ा है।
बोर्ड ने शुक्रवार को इसे अपनी वेबसाइट www.hpbose.org पर अपलोड कर दिया है। साथ ही इस संबंध में कोई आपत्ति को 10 अप्रैल तक बोर्ड कार्यालय में जमा करवाने को कहा है। स्कूल शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी सचिव श्रवण मांटा ने बताया कि बोर्ड ने जेबीटी, शास्त्री, भाषा अध्यापक, टीजीटी नॉन मेडिकल, टीजीटी मेडिकल और टीजीटी आर्ट्स विषयों की परीक्षा में 13 से 28 फरवरी के बीच ली थी।
इन सभी परीक्षाओं की आंसर-की बोर्ड ने जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि आंसर-की के संबंध में कोई भी आपत्ति बोर्ड को ई-मेल hpbosetet@gmail.com के माध्यम से या फिर 01892-225419 और 222817 नंबर पर फेक्स कर सकते हैं।
84132 अभर्थियों ने किया था आवेदन
जेबीटी, शास्त्री, टीजीटी नान मेडिकल, टीजीटी मेडिकल, टीजीटी आर्ट्स और भाषा अध्यापकों की टेट परीक्षा को प्रदेश भर से 84132 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से साढ़े नौ हजार के करीब अभ्यर्थियों के आवेदन आधे-अधूरे होने के कारण रद्द हो गए, जबकि 74 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को बोर्ड ने रोल नंबर जारी किए थे।
इनमें से करीब 35 हजार से अधिक परीक्षार्थी 13 और 14 फरवरी को हुई जेबीटी टेट, शास्त्री, टीजीटी नोन मेडिकल और भाषा अध्यापक की टेट परीक्षा में बैठे थे। टीजीटी मेडिकल और टीजीटी आर्ट्स की 28 फरवरी को हुई परीक्षा में 40 हजार के करीब आवेदकों ने भाग लिया था।