फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Polytechnic entrance test and Lateral Entry Entrance Test

पैट-लीट के लिए इन युवाओं को फिर करना होगा आवेदन

Sun, 15 May 2016 11:33 AM IST
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sun, 15 May 2016 11:33 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Polytechnic entrance test and Lateral Entry Entrance Test
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड

पालीटेक्निक एडमिशन टेस्ट (पैट) और लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (लीट) के लिए एक हजार युवाओं को फिर से आवेदन करना होगा। इन दोनों परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। लेकिन बोर्ड की वेबसाइट में 26 अप्रैल से तीन मई तक भरे गए आवेदन की इनफार्मेशन मिसिंग है। इसके चलते इस अवधि में जिन भी अभ्यर्थियों ने पैट और लीट के लिए आवेदन किया है। उन्हें फिर भी बोर्ड की वेबसाइट पर इनफार्मेशन अपलोड करनी होगी।

विज्ञापन


हालांकि बोर्ड ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रक्रिया को अब आसान कर दिया है। इसके चलते जिन अभ्यर्थियों को डिटेल फिर से भरनी होगी। उनकी सूची बोर्ड की वेबसाइट में अपलोड कर दी गई है। इसमें 463 पैट के ऐसे अभ्यर्थी हैं, जिन्होंने चालान के माध्यम से फीस जमा करवाई है, जबकि 314 ने ऑनलाइन फीस जमा करवाई है।
विज्ञापन


वहीं लीट के 85 अभ्यर्थियों को भी फिर से फार्म भरना पड़ेगा। इसमें जिन अभ्यर्थियों ने चालान के माध्यम से फीस भरी है, केवल उन्हें ही फीस की डिटेल भरनी होगी। इसके अलावा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए शनिवार और रविवार को बोर्ड कर्मचारी छुट्टी नहीं करेंगे। वहीं अभ्यर्थी नजदीकी सरकारी पालीटेक्निक कॉलेज और आईटीआई में जाकर भी डिटेल भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करें आवेदन
अभ्यर्थी को ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपनी टेंपरेरी आईडी भरकर बोर्ड से जारी डिफाल्ट पासवर्ड 1234 से उसे लॉगइन करना है। इसके बाद फार्म फिर से भरकर फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। इसके बाद इस इनफार्मेशन को सेव करने के बाद बोर्ड से जारी डिफाल्ट पासवर्ड को चेंज करना होगा।


तकनीकी शिक्षा बोर्ड सचिव सुनील वर्मा ने बताया कि तकनीकी शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट hptechboard.com में ऐसे अभ्यर्थियों की सूची डाल दी गई है, जिन्हें दोबारा आवेदन करना होगा। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वे 9816613188, 9816601183, 9816600653 और 9816613189 से संपर्क कर सकते हैं। वहीं बोर्ड की मेल आईडी hptechboard@gmail.com के माध्यम से भी सहायता ली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed