फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Common Entrance Test HPCET HPTU HAMIRPUR

इंजीनियरिंग और फार्मेसी में प्रवेश के लिए परीक्षा आज

Sat, 14 May 2016 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 14 May 2016 11:37 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Common Entrance Test HPCET HPTU HAMIRPUR
एचपीसीईटी-2016

हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर 14 मई को हिमाचल प्रदेश सामान्य प्रवेश परीक्षा (एचपीसीईटी-2016) का आयोजन करेगी। प्रदेशभर के विभिन्न जिलों में स्थापित 13 परीक्षा केंद्रों पर सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक प्रवेश परीक्षा होगी।

विज्ञापन


परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर सहित अन्य इलेक्ट्रानिक्स सामान के साथ प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध है। यूनिवर्सिटी ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले करीब 5600 अभ्यर्थियों के रोलनंबर व एडमिट कार्ड यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।
विज्ञापन


वेबसाइट पर रोलनंबर व परीक्षा केंद्र की जानकारी न मिलने पर अभ्यर्थी बैंक चालान स्लिप के आधार पर भी परीक्षा में भाग ले सकता है। अभ्यर्थियों को अपने साथ पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक चालान की रसीद लानी होगी। टेक्निकल विवि के अधीन प्रदेशभर में करीब चार दर्जन महाविद्यालय चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन महाविद्यालयों में प्रवेश परीक्षा के आधार पर प्रवेश मिलता है। इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए जेईई नेशनल स्तर की परीक्षा और एचपीसीईटी परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश मिलता है। इस बार दोनों परीक्षाओं के लिए 50-50 फीसदी सीटें आरक्षित रखी गई हैं।

इन केंद्रों पर होगी प्रवेश परीक्षा
रावमा पाठशाला धर्मशाला, वैष्णो कॉलेज नूरपुर, केएलबी पालमपुर, डिग्री कॉलेज बिलासपुर, डीएवी बनीखेत चंबा, गौतम कॉलेज हमीरपुर, आईटीआई शमशी कुल्लू, सिरडा कॉलेज सुंदरनगर, बैल्स इंस्टीट्यूट शिमला, हिमालयन कॉलेज नाहन, एलआर सोलन, डिग्री कॉलेज ऊना, हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी नालागढ़ समेत कुल तेरह परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं।


एचपीटीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. वीपी पटियाल ने बताया कि एडमिट कार्ड और रोलनंबर न मिलने पर अभ्यर्थी बैंक चालान की कॉपी भी दे सकते हैं। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए विवि ने 13 कोआर्डिनेटर की तैनाती की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed