{"_id":"574afe474f1c1b6229108d4c","slug":"himachal-police-recruitment-exam-in-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्र में युवक ने किया कुछ ऐसा, मचा बवाल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
परीक्षा केंद्र में युवक ने किया कुछ ऐसा, मचा बवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Mon, 30 May 2016 10:24 AM IST
विज्ञापन
ओएमआर सीट की कार्बन कॉपी जो बाद में युवक को परीक्षा केंद्र में आकर जमा करवानी पड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा में पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के दौरान एक परीक्षा केंद्र में उस समय बवाल मच गया जब लिखित परीक्षा देने आया एक अभ्यर्थी अपने साथ ओएमआर सीट की कार्बन कापी परीक्षा समाप्त होने के बाद अपने साथ ले गया। परीक्षा केंद्र के पर्यवेक्षक ने अभ्यर्थी को फोन करके ओमएमआर सीट की कार्बन कॉपी वापस परीक्षा केंद्र में जमा करवाने को कहा।
विज्ञापन
इसके एवज और देरी करने की स्थिति में अभ्यर्थी पर कानूनी कार्रवाई करने का दबाव भी बनाया गया। नतीजतन परीक्षा केंद्र से लगभग आठ किलोमीटर की दूरी पर पहुंच चुके अभ्यर्थी को टैक्सी करके परीक्षा केंद्र में वापस जाना पड़ा। जहां पर उसने ओएमआर सीट जमा करवाई।
विज्ञापन
ओएमआर सीट को परीक्षा केंद्र से बाहर ले जाने के पीछे अभ्यर्थी ने तर्क दिया कि यह प्रतिलिपि अभ्यर्थी के पास ही रहती है लेकिन परीक्षा केंद्र के पर्यवेक्षक ने इस बारे में अभ्यर्थी को जिला पुलिस विभाग से संपर्क करने की बात कह कर प्रतिलिपि अपने पास रख ली। जिसके चलते अभ्यर्थी और उसके साथियों ने पुलिस विभाग की इस कार्रवाई पर रोष प्रकट करके इस कार्रवाई को अनुचित करार दिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि लिखित परीक्षाओं में परीक्षा के दौरान ओएमआर सीट की प्रतिलिपि परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के पास रहती है। ताकि विभाग द्वारा परीक्षा में पूछे गए प्रश्न की उत्तर कुंजी जारी करने के बाद अभ्यर्थी परीक्षा में दिए गए जवाब का आकलन कर सके।
लेकिन विभाग की इस कार्रवाई के चलते अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा की विश्वसनीयता पर सवाल उठा दिए हैं। क्योंकि अगर अभ्यर्थियों के पास ओएमआर सीट की कार्बन कॉपी मौजूद नहीं रहेगी तो वह किस आधार परीक्षा का परिणाम आने पर अपना आकलन कर पाएगा।
डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि ओएमआर सीट की कार्बन कॉपी को अभ्यर्थियों से लेने के लिए उच्च विभाग द्वारा आदेश जारी किए गए थे। उन्होंने बताया कि एक परीक्षा केंद्र से ओएमआर सीट की कार्बन कॉपी बाहर गई थी। जिसे वापस परीक्षा केंद्र में जमा करवा दिया गया है।