{"_id":"572c40eb4f1c1b44735cd684","slug":"himachal-board-declared-hptet-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल आंसर-की के बिना ही निकाल दिया टेट का रिजल्ट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
फाइनल आंसर-की के बिना ही निकाल दिया टेट का रिजल्ट
राकेश राणा/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sat, 07 May 2016 11:24 AM IST
विज्ञापन
टेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने छह विषयों के टेट का परिणाम फाइनल आंसर-की जारी किए बगैर ही निकाल दिया है। परीक्षा परिणाम को आंसर-की के साथ टैली नहीं कर पाने से उम्मीदवारों में दुविधा है। पूर्व में बोर्ड की ओर से जारी आंसर-की में उम्मीदवारों ने कई आपत्तियां दर्ज करवाई थीं। इसके बाद फाइनल आंसर-की तैयार की गई।
विज्ञापन
इसे अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जेबीटी, शास्त्री, भाषा अध्यापक, टीजीटी नॉन मेडिकल, टीजीटी मेडिकल और टीजीटी आर्ट्स टेट 2015 फरवरी 2016 में लिया था। इसका बीते 27 अप्रैल को परिणाम घोषित किया गया है। टेट की जारी उत्तर कुंजी में दर्ज उत्तरों के संबंध में परीक्षार्थियों की आपत्तियों पर विचार करने के बाद सभी विषयों की अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की गई है।
विज्ञापन
इसके अनुसार ही परीक्षा परिणाम तैयार किया गया है, लेकिन इसे परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद भी सार्वजनिक नहीं किया गया है। उम्मीदवार हेमंत, मनोज शर्मा, मान सिंह, मानदास, हेमराज ठाकुर, अनिल ठाकुर, पूनम, प्रियंका, सोमा देवी, मोहर ठाकुर, यादव राज और भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि टेट का परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
फाइनल आंसर-की अभी तक बोर्ड प्रबंधन ने जारी नहीं की है। परिणाम में पारदर्शिता बनाए रखने को फाइनल आंसर-की सार्वजनिक की जानी चाहिए।
आपत्तियों पर विचार-विमर्श करने के बाद फाइनल आंसर-की बनाई गई है। इसके अनुसार ही टेट का परिणाम घोषित किया गया है। फाइनल आंसर-की अभी जारी नहीं की गई है। -अंजू पाठक, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला