फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hill development allowance to degree college teachers.

फिर से मिलेगा शिक्षकों को पर्वतीय विकास भत्ता

Tue, 15 Mar 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 15 Mar 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
hill development allowance to degree college teachers.
शिक्षक - फोटो : demo pic

महाविद्यालयों के शिक्षकों को पर्वतीय विकास भत्ता उन्हें फिर से मिलेगा। इस आशय का शासनादेश कर दिया गया है। इससे जिले के करीब 300 शिक्षकों को इसका लाभ मिल सकेगा। अभी तक महाविद्यालयों के शिक्षकों को छोड़कर प्रदेश के सभी राज्य कर्मचारियों को पर्वतीय विकास भत्ता दिया जा रहा है।

विज्ञापन


एसएमजेएन पीजी कालेज, शिवालिक नगर स्थित चिन्मय डिग्री कॉलेज और महिला महाविद्यालय सतीकुंड कनखल सहित  जिले के 15 डिग्री कॉलेज को सरकारी वित्तीय सहायता प्राप्त हैं। इनमें करीब 300 शिक्षक कार्यरत हैं।
विज्ञापन


दो महीने बाद हो गया था बंद
इस सुविधा से महरुम इन सभी शिक्षकों ने मांग उठाई तो अक्तूबर 2013 में यह भत्ता दिया जाना शुरू कर दिया गया। दो महीने के वेतन के साथ यह भत्ता मिल पाया था कि शिक्षा विभाग के आदेश से इस पर रोक लग गई और दो माह में जो पैसा मिला उसकी रिकवरी करा ली गई। इस बात को लेकर शिक्षकों में रोष था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों ने शासन स्तर पर इस दोहराई को सामने रखा। एसएमजेएन के प्राचार्य डॉ. एके घिल्डियाल ने शासनादेश की प्रति दिखाते हुए बताया कि अब शासन की ओर से शिक्षकों को पर्वतीय भत्ता दिए जाने का आदेश पारित कर दिया है। अगले महीने के वेतन में पर्वतीय विकास भत्ते का 540 रुपये भी जुड़कर मिलेगा। डॉ. एनके गर्ग, डॉ. सुनील कुमार बत्रा और विनय थपलियाल आदि शिक्षकों ने इस पर खुशी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed