फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HAS exam on 5th june in himachal.

38 हजार युवा देंगे एचएएस परीक्षा, यहां से मिलेंगे एडमिट कार्ड

Fri, 27 May 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 27 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
HAS exam on 5th june in himachal.
प्रदेश में 38 हजार 384 उम्मीदवार पांच जून को एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा देंगे। - फोटो : demo pic

प्रदेश में 38 हजार 384 उम्मीदवार पांच जून को एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा देंगे। राज्य लोक सेवा आयोग यह परीक्षा हिमाचल के 130 केंद्रों में आयोजित करेगा। सभी परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


एचएएस की परीक्षा के सदस्य सचिव त्रिलोक सिंह चौहान ने इसकी पुष्टि की है। परीक्षा एचएएस और अन्य श्रेणियों के 29 पदों के लिए हो रही है।  इस परीक्षा के लिए 43 हजार 512 आवेदकों ने आवेदन किए थे।
विज्ञापन


इनमें 38 हजार 384 आवेदकों को दाखिल किया गया है। पांच जून को परीक्षा 10 से 12 सामान्य ज्ञान और दो से चार बजे के बीच अभिवृद्धि परीक्षा दो सत्रों में होगी। इनके दो-दो सौ अंक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदस्य सचिव त्रिलोक सिंह चौहान ने कहा कि एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा के लिए सभी आवेदकों के एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि एचएएस की ये परीक्षा ओल्ड पैटर्न पर ही होगी।


इस परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा होगी। इसके लिए 20 टाइम्स उम्मीदवारों को निकाला जाएगा। अगर किसी को एडमिट कार्ड नहीं मिले हैं तो वे 0177-2623784 लैंडलाइन नंबर पर एक जून के बाद किसी भी कार्यदिवस पर 10 से 5 बजे के बीच फोन पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed