{"_id":"5749f72d4f1c1be4186907fb","slug":"haryana-s-daughters-toppers-in-cbse-10-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं के बाद दसवीं में भी हरियाणा में फिर छाईं लड़कियां","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
12वीं के बाद दसवीं में भी हरियाणा में फिर छाईं लड़कियां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 29 May 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई रिजल्ट, हरियाणा के विद्यार्थी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा की लड़कियों ने एक बार फिर लड़़कों के मुकाबले शानदार प्रदर्शन किया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में हरियाणा के कुल 105906 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी जिसमें से 67030 लड़के और 38876 लड़कियां शामिल रहीं।
विज्ञापन
इन स्टूडेंट्स में 104623 स्टूडेंट्स ने परीक्षा उत्तीर्ण की। उत्तीर्ण स्टूडेंट्स में 66040 लड़के और 38583 लड़कियां शामिल रहीं। हरियाणा के तीन जिले रहे जिसमें लड़कों और लड़कियों का पास फीसदी सौ रहा। इसमें नारनौल, पलवल और बहादुरगढ़ शामिल है। हरियाणा के कई जिले में लड़कियां लड़कों से आगे रही तो वहीं कुछ जिलों में लड़कों ने लड़कियों को कड़ी टक्कर दी।
विज्ञापन
देखिए जिलावार ये रहा लड़के और लड़कियों का रिजल्ट
जिला लड़के लड़कियां कुल
अंबाला 99.23 99.80 99.45
बहादुरगढ़ 100 100 100
भिवानी 99.89 98.62 99.23
फरीदाबाद 97.19 98.62 97.72
फतेहाबाद 99.71 99.89 99.77
गुड़गांव 97.46 98.65 97.94
हिसार 98.81 99.23 98.98
झज्जर 99.40 99.83 99.57
जींद 99.38 99.90 99.56
कैथल 99.63 100 99.76
करनाल 97.95 98.96 98.31
कुरुक्षेत्र 99.53 99.23 99.63
महेंद्रगढ़ 99.90 99.94 99.91
मेवात 99.39 100 99.56
नारनौल 100 100 100
पलवल 100 100 100
पंचकूला 99.76 100 99.85
पानीपत 97.28 98.25 97.64
रेवाड़ी 99.64 99.62 99.63
रोहतक 98.85 99.49 99.08
सिरसा 99.65 100 99.79
सोनीपत 97.54 98.53 97.87
यमुनानगर 98.59 99.54 99.11
कुल 98.52 99.25 98.79