{"_id":"56e5046e4f1c1b22138b4568","slug":"haryana-board-open-school-exam-from-1st-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा बोर्ड ओपन स्कूल की परीक्षाएं एक अप्रैल से","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हरियाणा बोर्ड ओपन स्कूल की परीक्षाएं एक अप्रैल से
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 13 Mar 2016 11:43 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : demo pic
हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने ओपन परीक्षाओं की दसवीं और बारहवीं की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं एक अप्रैल से होंगी। डेटशीट जारी होने के बाद विभाग ओपन परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी जुट गया है।
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की नियमित परीक्षाएं पहले से ही चल रही हैं। शनिवार को बोर्ड ने वेबसाइट पर डेटशीट जारी की। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक विद्यार्थी अपनी परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी वेबसाईट से ले सकते हैं।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि नियमित कक्षाओं के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी ओपन प्रक्रिया से भी पढाई करते हैं। ओपन स्कूल परीक्षा में दसवीं का पहला पेपर हिंदी का होगा वहीं बारहवीं का अंग्रेजी का होगा।
विज्ञापन