फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   haryana board exam from 8 march

हरियाणा बोर्ड परीक्षा शुरु, 23 हजार परीक्षार्थी देंगे एग्जाम

Mon, 07 Mar 2016 06:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 07 Mar 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
haryana board exam from 8 march
एग्जाम टाइमटेबल

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा मंगलवार से होगी। इसके लिए बोर्ड और जिला शिक्षा विभाग की तरफ से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन


रविवार को सभी परीक्षा केंद्र के अधीक्षकों को बस्ता बांट दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी मनोज कौशिक ने सभी को परीक्षा की पवित्रता बनाए रखने के लिए दिशा निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र की संख्या के आधार पर बस्ता दिया गया है। जबकि प्रश्र पत्र बोर्ड द्वारा परीक्षा से पहले दिया जाएगा। हर पाली के लिए परीक्षा से पहले उत्तर पुस्तिका लेने आना होगा। इस बारे में बोर्ड ने निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 08 मार्च से शुरू होने वालली 59 परीक्षा केंद्रों पर 23 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। दसवीं प्रथम सेमेस्टर (री-अपीयर) 09  से 28 मार्च तक तथा द्वितीय सेमेस्टर (नियमित व री-अपीयर) की परीक्षा 08 से 26 मार्च तक सुबह 11.00 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक होगी।

गुडग़ांव में बना कंट्रोल रूम
12वीं कक्षा की प्रथम सेमेस्टर (री-अपीयर) सुबह 11.00 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक तथा 12वीं द्वितीय सेमेस्टर (नियमित व री-अपीयर) दोपहर 02.30 बजे से शाम 05.00 बजे तक परीक्षा 08 से 29 मार्च तक होगी।

परीक्षा में नकल रोकने के लिए बोर्ड ने व्यापक इंतजाम करने का दावा किया है। जिला प्रशासन द्वारा एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी की उडनदस्ता तैयार किया गया है। इसके अलावा बोर्ड की ओर प्रदेश स्तर पर 230 प्रभावी उडनदस्तों का गठन विशेष रूप से किया गया हैं।

परीक्षाओं के दौरान केंद्रों की मॉनिटरिंग करने के लिए प्रदेश में 5 कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। इनमें एक परीक्षा केंद्र गुडग़ांव में बना है। गुडग़ांव कंट्रोल रूम से रेवाड़ी, मेवात, पलवल, फरीदाबाद और गुडग़ांव की मॉनिटरिंग होगी। बता दें कि बोर्ड ने गुडग़ांव में दो परीक्षा केंद्र को संवेदनशील घोषित किया है।


डॉ. मनोज कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी: परीक्षा के लिए बस्ता बांट दिया गया है। परीक्षा के लिए पूरी तैयारी है। शिक्षकों को निर्देश भी दिए गए है। शिक्षकों, अभिभावकों, पंचायतों एवं अन्य सभी वर्गों से अपील की है कि इन परीक्षाओं के नकल-रहित संचालन में बोर्ड को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed