{"_id":"573b340d4f1c1b5316ac78bb","slug":"guest-teachers-appointment-soon-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट टीचरों को नियुक्ति जल्द, 15 हजार मिलेगा मानदेय","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
गेस्ट टीचरों को नियुक्ति जल्द, 15 हजार मिलेगा मानदेय
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 17 May 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री खुद इनके समर्थन में अनशन पर बैठे थे।
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में गेस्ट टीचरों को फिर नियुक्ति मिलने जा रही है। इसका शासनादेश जल्द जारी हो सकता है। शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि हटाए गए सभी गेस्ट टीचरों को नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
जमकर हो चुकी राजनीति
प्रदेश में गेस्ट टीचरों की नियुक्ति को लेकर खूब सियासत हुई। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल हटाए गए छह हजार से अधिक गेस्ट टीचरों के समर्थन में उतर आए थे। शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी इनके समर्थन में 48 घंटे के उपवास पर रहे। वहीं मुख्यमंत्री हरीश रावत भी उनके समर्थन में उतर आए थे।
विज्ञापन
एक दो दिन में जारी होगा जीओ
अब राष्ट्रपति शासन हटने के बाद गेस्ट टीचरों की मुराद पुरी होने जा रही है। उन्हें फिर से नियुक्ति के साथ ही एक मुश्त 15 हजार रुपये मानदेय मिल सकता है। शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि कोई भी गेस्ट टीचर हटाया नहीं जाएगा। हटाए गए सभी गेस्ट टीचरों को नियुक्ति दी जाएगी। मंत्री ने कहा कि एक-दो दिन के भीतर इसका जीओ जारी हो जाएगा।
विज्ञापन
स्थाई शिक्षकों के बाद मिलेगी नियुक्ति
प्रदेश में इन दिनों बेसिक से एलटी के पद पर प्रमोशन पाने वाले शिक्षकों की काउंसलिंग एवं सीधी भर्ती के प्रवक्ताओं की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद शेष पदों पर गेस्ट टीचरों को रखा जाएगा।