फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   guest teacher appointment opposed.

अतिथि शिक्षकों की दोबारा नियुक्ति का विरोध

Thu, 12 May 2016 03:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 12 May 2016 03:47 AM IST
विज्ञापन
guest teacher appointment opposed.
टीचर

बीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक और प्रवक्ता के अल्पकालिक रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों को दोबारा नियुक्ति देने के प्रयास को असंवैधानिक करार दिया है। प्रशिक्षित बेरोजगारों ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर इस पर रोक लगाने की मांग की है।

विज्ञापन


राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में बीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा विजिटिंग शिक्षकों की नियुक्ति वर्ष 2015 में की गई थी। जिनको अस्थायी व्यवस्था के तौर पर सिर्फ 89 दिन के लिए नियुक्त किया गया था। जिन्हें सरकार के आदेश पर पुन: नियुक्ति दी जा रही है। जबकि उच्च न्यायालय पूर्व में ही अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति को असंवैधानिक घोषित कर चुका है।
विज्ञापन


ऐसे में अगर छह हजार अतिथि शिक्षकों को नियमित रूप से पुन: नियुक्ति दी जाएगी तो, उत्तराखंड के प्रशिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों के साथ अन्याय होगा। ज्ञापन भेजने वालों में आलोक परमार, मनीष कमानिया, सचिन अग्रवाल, नितिन जयाड़ा, प्रदीप ध्यानी, गौरव रावत, कल्पना बिष्ट, अर्चन कंडारी, पल्लवी भंडारी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed