{"_id":"572529274f1c1b1637a91a6f","slug":"graphic-era-university-got-naac-a-grade","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राफिक एरा को मिली नैक से ए ग्रेड","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
ग्राफिक एरा को मिली नैक से ए ग्रेड
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 01 May 2016 03:22 AM IST
विज्ञापन
अब प्रदेश के युवाओं को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैक ने शानदार प्लेसमेंट, नई खोजों आदि के आधार पर ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय को नार्थ इंडिया के डीम्ड विश्वविद्यालयों में सबसे ज्यादा अंकों के साथ ए रैंक दी है। नैक ए ग्रेड यूनिवर्सिटी से बी.टेक और अन्य कोर्स करने के लिए अब उत्तराखंड के युवाओं को प्रदेश से बाहर नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन
दरअसल, करियर के प्रति संवेदनशील रहने वाले बहुत से छात्र-छात्राएं गैर सरकारी संगठनों की रैंक को दाखिले का आधार नहीं बनाते। उत्तराखंड के किसी संस्थान या विश्वविद्यालय को नैक की ए रैंक न मिलने के कारण उच्चस्तरीय संस्थानों में पढ़ने के लिए उत्तराखंड के छात्र-छात्राएं दक्षिण भारत समेत विभिन्न राज्यों में जाने को मजबूर थे।
विज्ञापन
38 डीम्ड विश्वविद्यालयों का हुआ निरीक्षण
उच्च शिक्षण संस्थानों का आंकलन व मूल्यांकन करने वाली देश की सबसे बड़ी सरकारी एजेंसी नैक (नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रीडिएशन काउंसिल) ने पिछले दिनों देश के 38 डीम्ड विश्वविद्यालयों के सघन निरीक्षण व मूल्यांकन के बाद ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय को ए रैंक दी है।
विज्ञापन
नैक ने ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय को इन डीम्ड विश्वविद्यालयों में उत्तराखंड समेत पूरे उत्तरभारत में पहले स्थान पर रखा है। नैक के इस पहले ही निरीक्षण में ए रैंक और नार्थ इंडिया में सबसे ज्यादा अंक पाकर ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय ने अपनी शिक्षा और प्रशिक्षण के उच्च स्तर व गुणवत्ता को साबित किया है।
जांची जाती हैं ये सुविधाएं
नैक की टीम ने प्लेसमेंट पाने वाले छात्र छात्राओं की संख्या, उन्हें मिलने वाले वाले पैकेज, अनुसंधान कार्यों, शिक्षकों की योग्यता-अनुभव, प्रयोगशालाओं के स्तर, विश्वविद्यालय में इस्तेमाल की जाने वाली आधुनिकतम तकनीकों, मशीनों व साफ्टवेयरों, लाइब्रेरी व ई लाइब्रेरी, उपलब्ध संसाधनों, परिसर के माहौल आदि का गहन निरीक्षण और परीक्षण करके यह रैंक दी है। इन्हीं क्षेत्रों में बेहतरीन उपलब्धियों के आधार पर दिसंबर 2015 में यूरोप बिजनेस असेंबली ने ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय को दुनिया की बेस्ट रीजनल यूनिवर्सिटी के अवार्ड से सम्मानित किया है। ग्राफिक एरा ग्रुप के विश्वविद्यालयों में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कंप्यूटर एप्लीकेशन, आर्किटेक्चर, ऑनर्स कोर्स, फैशन डिजायनिंग, मीडिया, होटल मैनेजमेंट, एनीमेशन, इंटीग्रेटेड लॉ आदि पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।
बी.टेक में जेईई के स्कोर या 12वीं कक्षा में छात्र छात्राओं को प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर दाखिला देने की व्यवस्था है। ग्राफिक एरा ग्रुप ने युवाओं को अपनी वेबसाइट पर ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन कराने और मेधावी छात्र छात्राओं को सीधे प्रवेश पाने की सुविधा उपलब्ध कराई है।