नेशनल कॉलेज में आवेदन दो मई से
- स्नातक के नौ कोर्स की 2050 सीटों पर होगा प्रवेश
- पीजी डिप्लोमा के चार कोर्स की 120 सीटों पर होगा प्रवेश
- सभी के लिए आवेदन फॉर्म का शुल्क होगा 600 रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल पीजी कॉलेज में आगामी सत्र के स्नातक कोर्सेज में प्रवेश के आवेदन फॉर्म दो मई से मिलना शुरू होंगे। प्रवेश की तिथियों व प्रक्रिया को लेकर गुरुवार को कॉलेज में प्रवेश समिति की बैठक में तय किया गया कि अभ्यर्थी ऑफलाइन के साथ ही कॉलेज वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे।
स्नातक के नौ कोर्स की 2050 और पीजी डिप्लोमा के चार कोर्स की 120 सीटों पर प्रवेश किए जाने हैं। प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि इस साल कॉलेज आवेदन शुल्क में किसी तरह की वृद्धि नहीं करेगा।
सभी के लिए आवेदन फॉर्म का शुल्क 600 रुपये रखा गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून रखी गई है। अभ्यर्थी कॉलेज की वेबसाइट www.npgc.in पर ऑनलाइन आवेदन करने के साथ अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि कॉलेज के सभी स्नातक कोर्सेज में परीक्षा के आधार पर निकाली गई मेरिट से दाखिले किए जाएंगे। सभी प्रवेश परीक्षाएं जून के दूसरे सप्ताह में आयोजित होंगी। इनका विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही घोषित किया जाएगा।
कक्षाओं का संचालन जुलाई प्रथम सप्ताह से
नए सत्र की कक्षाओं का संचालन जुलाई प्रथम सप्ताह से होगा। डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि इसके अलावा विभिन्न कॉलेजों में चलने वाले बीबीए, बीबीए एमएस, बीसीए, बीकॉम ऑनर्स, बीजेएमसी आदि कोर्सेज में प्रवेश के लिए उनके कॉलेज द्वारा आयोजित किए जाने वाले लुआकमैट- 2016 के लिए अलग से प्रवेश समिति की बैठक होगी। यह बैठक नौ अप्रैल को होगी। इस बैठक में लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज भी शामिल होंगे।
कोर्स, विषय, सीटें व अर्हता :
बीए (रेगुलर) : सीटें 320
विषय : हिंदी, अंग्रेजी, मनोविज्ञान, राजनीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र, भूगोल, एजुकेशन, फिजिकल एजुकेशन।
अर्हता : न्यूनतम 45 फीसदी अंकों के साथ इंटरमीडिएट
बीए (सेल्फ फाइनेंस) : सीटें 120
विषय : मैथ्स, स्टैटिस्टिक्स, कम्प्यूटर एप्लीकेशन।
अर्हता : न्यूनतम 45 फीसदी अंकों के साथ इंटरमीडिएट
बीएससी मैथ्स (सेल्फ फाइनेंस): 240 सीट
समूह- 1 : फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स
समूह- 2 : फिजिक्स, मैथ्स, इलेक्ट्रॉनिक्स
समूह- 3 : फिजिक्स, मैथ्स, कम्प्यूटर साइंस
समूह- 4 : फिजिक्स, मैथ्स, स्टैटिस्टिक्स
समूह- 5 : फिजिक्स, कम्प्यूटर साइंस, स्टैटिस्टिक्स
अर्हता : न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ विज्ञान विषय से इंटरमीडिएट।
बीएससी बायोलॉजी (सेल्फ फाइनेंस): 120 सीट
समूह- 1 : जूलोजी, बॉटनी, केमेस्ट्री
समूह- 2 : जूलोजी, बॉटनी, एंथ्रोपोलॉजी
अर्हता : न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ विज्ञान विषय से इंटरमीडिएट।
बीकॉम (रेगुलर): कुल सीट 220
बीकॉम (सेल्फ फाइनेंस): कुल सीटें 330
अर्हता : न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ कॉमर्स से इंटरमीडिएट।
बीकॉम ऑनर्स (सेल्फ फाइनेंस): कुल सीटें 60
अर्हता : न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ कॉमर्स से इंटरमीडिएट।
बीबीए, बीबीए एमएस, बीसीए: सभी में 60-60 सीटें
अर्हता : किसी भी विषय से इंटरमीडिएट में 50 फीसदी अंक। बीसीए के लिए इंटरमीडिएट स्तर पर मैथ्स जरूरी।
बीवोक:
बैंकिंग, स्टॉक इंश्योरेंस: 50 सीटें
सॉफ्टवेयर डवलपमेंट और ई-गवर्नेन्स : 50 सीटें (मैथ्स या कम्प्यूटर में एक चीज जरूरी।)
अर्हता : किसी भी विषय से इंटरमीडिएट में 50 फीसदी अंक।
डिप्लोमा कोर्स :
फोरेंसिक साइंस- 30
रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस- 30
साइकोलॉजिकल काउंसलिंग- 30
रिटेल मार्केटिंग- 30
अर्हता : किसी भी विषय से स्नातक में 50 फीसदी अंक।