फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   good news, brodband, bsnl, narendra modi, digital india, ambala city, haryana

गुडन्यूज: अब हर स्कूल में मिलेगी ब्रॉडबैंड सुविधा

Wed, 27 Apr 2016 03:20 PM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, अंबाला सिटी।
मोहित धुपड़/अमर उजाला, अंबाला सिटी। Updated Wed, 27 Apr 2016 03:20 PM IST
विज्ञापन
good news, brodband, bsnl, narendra modi, digital india, ambala city, haryana
सभी सरकारी स्कूल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल इंडिया मुहिम का हिस्सा बनेंगे
हरियाणा के सभी सरकारी स्कूल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल इंडिया मुहिम का हिस्सा बनेंगे। इनमें ब्रॉडबैंड सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में भी कंप्यूटर शिक्षा पर जोर दिया जाएगा। प्राइमरी और मिडिल स्कूलों को भी ब्रॉडबैंड कनेक्शन के साथ-साथ एक-एक कंप्यूटर और आपरेटर भी उपलब्ध करवाया जाएगा। अभी तक किसी भी सरकारी प्राइमरी और मिडिल स्कूल में कंप्यूटर सुविधा नहीं है। 
विज्ञापन


अभी कंप्यूटर डाक निपटाने को भटकते हैं शिक्षक
मिडिल व प्राइमरी स्कूलों में न तो कंप्यूटर है और न ही इंटरनेट सुविधा। इंटरनेट सुविधा हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में भी नहीं है। फिर भी अपने स्कूलों का काम चलाने के लिए प्राचार्य व शिक्षक इंटरनेट की वैकल्पिक व्यवस्था करते हैं। कहीं प्राचार्य खुद अपने डोंगल से इंटरनेट चलाकर जरूरी डाक निपटाते हैं। बहुत से स्कूल ऐसे हैं, जो साइबर कैफों में भटकते हैं। अब ब्रॉडबैंड सुविधा मिलने के बाद स्कूलों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


बीएसएनल से किया जा रहा टाईअप
हरियाणा भर के सरकारी स्कूलों में इंटरनेट सुविधा उपलब्ध करवाने का काम बीएसएनएल करेगा। हरियाणा शिक्षा विभाग इसके लिए बीएसएनएल से टाईअप कर रहा है। शिक्षा विभाग ने अपनी रिक्वायरमेंट बता दी है और उसी के मुताबिक बीएसएनएल अपने इंटरनेट प्लान हरियाणा शिक्षा विभाग को बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन--
हरियाणा शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों में ब्रॉडबैंड सुविधा शुरू करवाने निर्णय लिया है। प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में भी कंप्यूटर व आपरेटर उपलब्ध कराने की योजना पर काम चल रहा है। ये डिजिटल इंडिया मुहिम की ओर एक बेहतर कदम है।

-जिले सिंह, डिप्टी डायरेक्टर, हरियाणा शिक्षा विभाग

वर्जन--
हरियाणा शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में ब्राडबैंड सुविधा उपलब्ध करवाने संबंधी प्रस्ताव बीएसएनएल को दिया है। विभाग इस पर काम कर रहा है। जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर बीएसएनएल सभी सरकारी स्कूलों में ये सुविधा उपलब्ध करवाएगा।
-रमेश चंद्र आर्य, चीफ जनरल मैनेजर टेलीकॉम, हरियाणा मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed