{"_id":"572056b24f1c1bae3da927cb","slug":"good-news-austraila-visa-visa-controvercy-australia-education-punjab-board-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्ट्रेलिया जाने के इच्छुक युवाओं के लिए राहत भरी खबर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आस्ट्रेलिया जाने के इच्छुक युवाओं के लिए राहत भरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Thu, 28 Apr 2016 03:05 PM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया वीजा
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टडी वीजा पर आस्ट्रेलिया जाने के इच्छुक युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने वीजा विवाद में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड को पत्र लिख कर स्थिति स्पष्ट की है। पत्र में कहा है कि पंजाब बोर्ड की योग्यता के आधार पर न तो कोई वीजा रद्द किया गया है और न ही भविष्य में किया जाएगा।
अमर उजाला ने यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद शिक्षामंत्री डॉ. दलजीत चीमा ने ऑस्ट्रेलिया उच्चायुक्त के पास यह मामला उठाया। ऑस्ट्रेलिया के शिक्षा व प्रशिक्षण विभाग ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल को इस बारे में पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि बोर्ड की योग्यता के आधार पर कोई वीजा न तो रद्द किया गया है और न ही किया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि जेनुइन टेंपरेरी एंटरेंट के तहत किसी भी परिणाम पर सिर्फ एक पक्ष के कारण नहीं पहुंचा जाता।
बल्कि, आवेदक की निजी योग्यता को अच्छी तरह से जांच कर फैसला किया जाता है। पत्र में बोर्ड की ओर से ऑस्ट्रेलिया सरकार को 12 अप्रैल को वीजा मामले में लिखे पत्र का भी हवाला दिया गया है। गौरतलब है कि डॉ. चीमा ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया था। क्योंकि यह बड़ी संख्या में विद्यार्थियों केभविष्य से जुड़ा था।