{"_id":"570dfe944f1c1b062b4a6b06","slug":"golden-chance-to-engineering-diploma-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग डिप्लोमा पास न करने वालों को बड़ा तोहफा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इंजीनियरिंग डिप्लोमा पास न करने वालों को बड़ा तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Fri, 15 Apr 2016 08:46 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड ने इंजीनियरिंग डिप्लोमा के पेपर न पास करने वाले प्रशिक्षुओं को गोल्डन चांस दिया है।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने विभिन्न कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे प्रशिक्षुओं को नायाब तोहफा दिया है। बोर्ड ने वर्ष 2007 स्कीम में इंजीनियरिंग डिप्लोमा के पेपर न पास करने वाले प्रशिक्षुओं को गोल्डन चांस दिया है। वर्ष 2013 बैच के प्रशिक्षुओं से 50 फीसदी थ्योरी पेपर पास करने की शर्त में भी छूट दी है।
विज्ञापन
बोर्ड की 52वीं बैठक में प्रदेश के बहुतकनीकी संस्थानों के प्रशिक्षुओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसले लिए गए। बोर्ड अधिकारियों की मानें तो वर्ष 2007 स्कीम में इंजीनियरिंग डिप्लोमा के जिन प्रशिक्षुओं के पेपर फंसे हैं, वे मई-जून 2016 में सेमेस्टर परीक्षाओं में अपीयर हो सकते हैं। प्रति समेस्टर 1000 रुपये शुल्क के साथ बिना लेट फीस 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2013 बैच के प्रशिक्षु 50 फीसदी थ्योरी पेपर पास किए बिना अगले सेमेस्टर में एडमिशन ले सकते हैं। बोर्ड के इन फैसलों से प्रदेश के हजारों प्रशिक्षुओं को लाभ मिलेगा। उधर, तकनीकी शिक्षा बोर्ड सचिव सुनील वर्मा ने बताया कि बोर्ड की बैठक में प्रशिक्षुओं के भविष्य को लेकर फैसला लिया गया है।
विज्ञापन