फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   GK question in AIMS exam.

एम्स में स्कोरिंग के लिए GK के सवाल भी कर लें तैयार

Sat, 05 Mar 2016 04:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 05 Mar 2016 04:06 PM IST
विज्ञापन
GK question in AIMS exam.
परीक्षा - फोटो : demo pic

अगर आप अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) में दाखिले के लिए होने वाली एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अभी से सामान्य ज्ञान की भी तैयारी शुरू कर दीजिए। 200 अकों की इस प्रवेश परीक्षा में 20 अंकों का सामान्य ज्ञान भी पूछा जाता है। यह सवाल काफी स्कोरिंग साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन


एम्स की मेडिकल प्रवेश परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया इन दिनों चल रही है। यह प्रवेश परीक्षा 29 मई को आयोजित होगी। परीक्षा में फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बायोलॉजी के साथ ही सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी पूछे जाते हैं। अविरल क्लासेज के निदेशक एवं परीक्षा विशेषज्ञ डीके मिश्रा ने बताया कि एम्स की प्रवेश परीक्षा में कुल 200 में से 20 अंकों का जीके आता है। 
विज्ञापन


इसमें इतिहास में आधुनिक भारत से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। भूगोल में जलवायु और इकोनोमिक्स में सामयिक सवाल पूछे जाते हैं। गत वर्ष हुई मुख्य घटनाओं से जुड़े सवालों को छात्रों को तैयार करने की जरूरत है। खासतौर से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राष्ट्रीय घटनाक्रम, खेल, पुरस्कार, सम्मेलन,  महत्वपूर्ण व्यक्तियों की भारत यात्रा, चर्चित साहित्य और उनके लेखक, अंतरराष्ट्रीय समझौते, महत्वपूर्ण दुर्घटनाएं, योजनाएं और प्रसिद्ध व्यक्तियों की मृत्यु से लेकर सामान्य घटनाक्रम के सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआईपीएमटी की तुलना में अलग है पैटर्न
एम्स की प्रवेश परीक्षा की एआईपीएमटी से तुलना करें तो कई बातें इसे जुदा बनाती हैं। एआईपीएमटी में कुल 180 सवाल पूछे जाते हैं, जिसमें 45 सवाल फिजिक्स के, 45 सवाल कैमिस्ट्री के और 90 सवाल बायोलॉजी के होते हैं। दूसरी ओर, एम्स में कुल 200 सवाल पूछे जाते हैं। इसमें 60 सवाल फिजिक्स के, 60 सवाल कैमिस्ट्री के, 60 बायोलॉजी के और 20 सवाल सामान्य ज्ञान के होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed