{"_id":"5727aeaf4f1c1b8f6d5cd1d9","slug":"gate-number-4-of-pu-will-be-opened-for-traffic-and-campus-security-purpose","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू कैंपस में गेट नंबर चार खोलने की तैयारी, ई रिक्शा भी होगा शुरू ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू कैंपस में गेट नंबर चार खोलने की तैयारी, ई रिक्शा भी होगा शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 03 May 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने नए सत्र से पहले ही कैंपस में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। पिछले महीने पीयू कैंपस में गोलीकांड के बाद प्रशासन सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर हुआ है। पीयू में बाहरी लोगों की एंट्री रोकने के लिए मुख्य गेट पर चेकिंग बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
अब पीयू प्रशासन आने वाले दिनों में कुछ बदलाव करने जा रहा है। जानकारी के अनुसार पीयू प्रशासन के अधिकारियों की मीटिंग में गेट नंबर-4 (नया गेट) खोलने पर चर्चा होगी। यह गेट पीयू के डिपार्टमेटं ऑफ लॉ विभाग से पीजीआई के सामने वाली सड़क पर हो सकता है। इस संबंध में पीयू प्रशासन ने यूटी ट्रैफिक पुलिस से अनुमति मांगी है। नया गेट खुलने से कई विभागों में वाहनों की आवाजाही काफी सुव्यवस्थित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
उधर, पीयू ने कैंपस में ई रिक्शा प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। जानकारी के अनुसार पीयू 15 अप्रैल से कैंपस में ई रिक्शा शुरू कर देगा। पीयू के गेट नंबर दो के पास पार्किंग के लिए जगह को तलाशा जा रहा है। पीयू के गेट नंबर 3 के पास ट्रैफिक को टू वे करने का प्रपोजल भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन