फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   garhwal university semester exam result not declare

सेमेस्टर परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग

Sat, 07 May 2016 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 07 May 2016 06:11 PM IST
विज्ञापन
garhwal university semester exam result not declare
गढ़वाल विश्वविद्यालय - फोटो : file photo

आर्यन छात्र संगठन ने गढ़वाल विवि के कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रक से वार्ता कर सेमेस्टर परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर प्रशासनिक भवन में क्रमिक अनशन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


सीबीसीएस के तहत दिसंबर 2015 में आयोजित प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम अभी तक घोषित नहीं होने पर आर्यन छात्र संगठन ने रोष जताया है।

अनशन की चेतावनी
शनिवार को छात्रसंघ सचिव कविंद्र नेगी के नेतृत्व में छात्रों ने कुलसचिव डॉ. एके झा व परीक्षा नियंत्रक प्रो. केडी पुरोहित से इस संबंध में वार्ता की। कविंद्र नेगी ने कहा कि विवि ने द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है, लेकिन प्रथम सेमेस्टर का परिणाम अब तक घोषित नहीं किया गया है।
विज्ञापन


छात्रों ने कहा कि जल्द ही परिणाम घोषित नहीं होने पर वह प्रशासनिक भवन में क्रमिक अनशन करेंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. केडी पुरोहित ने कहा कि जल्द ही परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। वार्ता करने वालों में रामप्रकाश रैम, सम्राट राणा, लवीश राणा, अर्जुन नेगी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed