{"_id":"56edbb684f1c1bd45b8b55b8","slug":"garhwal-university-campus-will-be-connect-with-video-conferencing","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे गढ़वाल विवि के कैंपस","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे गढ़वाल विवि के कैंपस
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sun, 20 Mar 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
गढ़वाल विश्वविद्यालय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल विवि के किसी एक परिसर में तैनात अतंर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिक्षक के अनुभव व ज्ञान का लाभ सभी परिसरों के छात्र ले सकेंगे। विवि वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीनों परिसरों को जोड़ने पर विचार कर रहा है। बताया जा रहा है कि विवि को यह सुझाव नैक टीम ने दिया है।
विज्ञापन
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के तीनों परिसर जल्द ही वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। विवि के किसी एक परिसर में तैनात शिक्षक के अनुभव व ज्ञान का लाभ तीनों परिसरों (पौड़ी, श्रीनगर व टिहरी) के छात्र ले सकेंगे।
विज्ञापन
ख्याति प्राप्त शिक्षकों का लाभ लेंगे छात्र
गढ़वाल विवि में तैनात कई शिक्षक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त हैं, और अपने विषयों के विशेषज्ञ माने जाते हैं। वर्तमान में इनके ज्ञान का लाभ केवल उसी परिसर के छात्र ले पा रहे हैं, जहां वे तैनात हैं।
विज्ञापन
गढ़वाल विवि ने अब इन शिक्षकों के ज्ञान का अनुभव सभी छात्रों तक पहुंचाने का निर्णय लिया है। कुलपति प्रो. जवाहर लाल कौल ने कहा कि जल्द ही तीनों को वीडियो कान्फ्रेसिंग से जोड़े जाने की योजना बनाई जा रही है।
माना जा रहा है कि विवि को यह प्रस्ताव नैक निरीक्षण करने पहुंची टीम ने दिया है। टीम ने तीनों परिसरों के निरीक्षण के साथ ही शिक्षकों व छात्रों से भी वार्तालाप किया था।