फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Full dress rehearsal tomorrow

दीक्षांत समारोह : फुल ड्रेस रिहर्सल

Wed, 30 Mar 2016 04:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 30 Mar 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
Full dress rehearsal tomorrow
जम्मू व‌िश्वव‌िद्यालय - फोटो : फाइल
जम्मू विश्वविद्यालय में आगामी दो अप्रैल को हो रहे 16वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समारोह में भाग लेने के लिए आनलाइन आवेदनों में 59 पीएचडी धारकों और 65 विद्यार्थियों ने पदक के लिए आवेदन किए हैं, लेकिन समारोह में शामिल होने के लिए आगामी 31 मार्च को जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह सभागार में हो रही फुल ड्रेस रिहर्सल में शामिल होना जरूरी है।
विज्ञापन


किन्हीं कारणों से रिहर्सल में नहीं पहुंचने वाले विद्यार्थियों को बाद में कुलपति की अनुमति से ही समारोह में शामिल किया जाएगा। परीक्षा कंट्रोलर संजीव महाजन के अनुसार दीक्षांत समारोह की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। सरकार न बनने की सूरत में पुराने शेड्यूल के मुताबिक ही समारोह का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि समारोह में वर्ष 2014 सेशन के 88 टॉपरों के अलावा 104 पीएचडी धारकों को डिग्रियां वितरित की जानी थीं, लेकिन आनलाइन आवेदन में सिर्फ 124 विद्यार्थियों ने ही आवेदन किया है। समारोह में देश के उपराष्ट्रपति हमीद अंसारी, मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर सहित अन्य प्रमुख लोगों के शामिल होने से सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली अप्रैल से विश्वविद्यालय के चारों प्रमुख गेट सील कर दिए जाएंगे। वीरवार को सुबह 11:30 बजे फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा। इसमें बीएसएफ बैंड से राष्ट्रगान होगा। मंगलवार भी तैयारियों को लेकर विभिन्न कमेटियों के सदस्य व्यस्त रहे।


इसमें विभिन्न विभागों को समन्वय मजबूत बनाकर समारोह को सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं। समारोह में सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को डिग्री देकर सम्मानित किया जाना है। सुरक्षा को लेकर जम्मू विश्वविद्यालय में हर आने जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। दीक्षांत समारोह को लेकर सुरक्षा के भी तगड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed