{"_id":"56fd35a84f1c1be72af00105","slug":"full-dress-rehearsal-for-the-convocation","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह के लिए हुई फुल ड्रेस रिहर्सल ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
दीक्षांत समारोह के लिए हुई फुल ड्रेस रिहर्सल
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 31 Mar 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान मौजूद छात्र व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह सभागार में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच वीरवार को विश्वविद्यालय के 16वें दीक्षांत समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. आरडी शर्मा की अध्यक्षता में सुबह 10:30 बजे से ढाई घंटे तक रिहर्सल में समारोह के शेड्यूल के मुताबिक गतिविधियों को अंजाम दिया गया।
शुक्रवार को सुरक्षाबलों की सुबह आठ बजे ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा कंट्रोलर संजीव महाजन के अनुसार समारोह की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। फुल ड्रेस रिहर्सल में सौ से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। दीक्षांत समारोह के लिए 59 पीएचडी धारकों और पदक के लिए 65 विद्यार्थियों ने आवेदन दिया है। रिहर्सल की शुरुआत में अकादमिक रैली में कुलपति के साथ अन्य फैकल्टी शामिल हुई।
इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। सभी गतिविधियां पूरी करने के बाद आखिर में दोबारा राष्ट्रगान सुनाया गया। इस दौरान सुरक्षा के खासे इंतजाम किए गए थे। दीक्षांत समारोह में शिरकत करने वाले लोगों के अलावा अन्य किसी को भी सभागार में भेजने की इजाजत नहीं दी गई। रिहर्सल में पूरी वेशभूषा के साथ सभी सदस्य शामिल हुए। शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों की ओर से सुरक्षा को लेकर ड्रिल की जाएगी।
विज्ञापन
इसमें वीवीआईपी मूवमेंट के अलावा अन्य सुरक्षा पहलुओं पर जोर दिया जाएगा। दीक्षांत समारोह के लिए विश्वविद्यालय में सुरक्षा को मजबूत बनाया गया है। विवि के सभी प्रमुख गेटों से हर आने जाने वाले से पूछताछ की जा रही है।
शनिवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर एक बजे तक दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उपराष्ट्रपति हमीद अंसारी, मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर सहित अन्य प्रमुख लोग शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह के लिए एजूकेशन विभाग के अलावा अन्य जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।