फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Free laptop to HP board toppers on 15th august.

दस हजार मेधावियों को 15 अगस्त को मिलेंगे फ्री लैपटॉप

Sun, 22 May 2016 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 22 May 2016 11:40 AM IST
विज्ञापन
Free laptop to HP board toppers on 15th august.
दसवीं और जमा दो कक्षा के दस हजार बच्चों को 15 अगस्त को लैपटॉप दिए जाएंगे। - फोटो : अमर उजाला

स्कूल शिक्षा बोर्ड की साल 2016 की मेरिट लिस्ट में शामिल सरकारी स्कूलों के दसवीं और जमा दो कक्षा के दस हजार बच्चों को 15 अगस्त को लैपटॉप दिए जाएंगे। पुरानी गलतियों से सबक लेते हुए शिक्षा विभाग ने साल 2016 के मेधावी बच्चों को लैपटॉप आवंटन की तैयारियां इस बार जल्द शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान स्वयं इस मामले की निगरानी कर रहे हैं। लैपटॉप खरीद के लिए जून महीने में शिक्षा विभाग टेंडर आवंटित करेगा। 25 मई से लैपटॉप खरीद के लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। दसवीं और जमा दो कक्षा के दस हजार बच्चों को लैपटॉप दिए जाएंगे।
विज्ञापन


राज्य सचिवालय में शुक्रवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव पीसी धीमान की अध्यक्षता में लैपटॉप मामले को लेकर बैठक हुई। बैठक में उच्च शिक्षा निदेशक सहित राज्य इलेक्ट्रानिक्स कारपोरेशन के अधिकारी मौजूद रहे। पीसी धीमान ने साल 2015 के मेधावी बच्चों को एक साल की देरी से दिए जा रहे लैपटॉप पर चिंता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही साल 2016 के लिए उन्होंने समय से तैयारियां शुरू करने के आदेश दिए। अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान ने बताया कि साल 2016 के टॉप दस हजार बच्चों को 15 अगस्त से लैपटॉप दिए जाएंगे। इस बार नई तकनीक वाले लैपटॉप दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed