फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Free laptop to HP Board toppers, apply now.

बोर्ड टॉपर्स को अगले हफ्ते से मिलेंगे लैपटॉप, यहां करें आवेदन

Thu, 19 May 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 19 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Free laptop to HP Board toppers, apply now.
बोर्ड की मेरिट में शुमार दसवीं और जमा दो के दस हजार मेधावी बच्चों को अगले सप्ताह से लैपटॉप दिए जाएंगे। - फोटो : अमर उजाला

साल 2015 में स्कूल शिक्षा बोर्ड की मेरिट में शुमार दसवीं और जमा दो के दस हजार मेधावी बच्चों को अगले सप्ताह से लैपटॉप दिए जाएंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को लैपटॉप प्राप्त करने के लिए पात्र मेधावी बच्चों के नामों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।

विज्ञापन


बच्चों को जिला उपनिदेशकों के माध्यम से लैपटॉप बांटे जाएंगे। दसवीं और जमा दो के पांच-पांच हजार बच्चों को लैपटॉप दिए जाने हैं। मुख्यमंत्री ने एक मई को जिला मंडी से लैपटॉप वितरण योजना का शुभारंभ कर दिया है। इस दिन जिला मंडी के 86 बच्चों को लैपटॉप दिए गए हैं।
विज्ञापन


अन्य जिलों में उपनिदेशकों के माध्यम से लैपटॉप दिए जाएंगे। बोर्ड की मेरिट में शामिल बच्चों को लैपटॉप लेने के लिए जिलों में उपनिदेशकों के पास आवेदन करना होगा। उच्च शिक्षा निदेशालय ने वेबसाइट पर आवेदन फार्म अपलोड कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जमा करवाएं आवेदन फॉर्म

Free laptop to HP Board toppers, apply now.
बोर्ड परीक्षा का रोल नंबर सहित प्राप्त अंक सहित अन्य जानकारी फार्म में देनी होगी। - फोटो : demo pic

सरकारी स्कूलों के दसवीं और जमा दो कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को स्थानीय स्कूल के प्रिंसिपल की मुहर के बाद लैपटॉप मिलेंगे। पात्र बच्चों को यह फार्म भर कर संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल से प्रमाणित करवाना होगा।

बोर्ड परीक्षा का रोल नंबर सहित प्राप्त अंक सहित अन्य जानकारी फार्म में देनी होगी। जिलों में उपनिदेशकों के पास फार्म जमा करवाने होंगे। 18 करोड़ 32 लाख 30 हजार रुपये से शिक्षा विभाग ने लैपटॉप खरीद की है। स्कूली बच्चों को 18-18 हजार की कीमत के 15 इंच के लैपटॉप दिए जाएंगे।

साल 2016 के लिए शुरू हुई तैयारियां
शिमला। दसवीं और जमा दो कक्षा के बीते दिनों घोषित हुए परीक्षा परिणाम की मेरिट में शामिल मेधावी बच्चों को लैपटॉप देने की प्र्रक्रिया भी सरकार ने शुरू कर दी है। साल 2015 के मेधावी बच्चों को इन दिनों करीब एक साल की देरी से लैपटॉप दिए जा रहे हैं।

ऐसे में इस साल देरी न हो, इसके लिए शिक्षा विभाग ने अभी से लैपटॉप खरीद को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान की अध्यक्षता में सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक में उच्च शिक्षा निदेशक सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed