फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   for students caught cheating in haryana board exam

हरियाणा शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में चार नकलची पकड़ाए

Fri, 18 Mar 2016 01:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुुड़गांव Updated Fri, 18 Mar 2016 01:12 PM IST
विज्ञापन
for students caught cheating in haryana board exam
एसडीएम ने नकल की सामग्री इकट्ठी कर रिपोर्ट शिक्षा बोर्ड को भेज दी है। - फोटो : Demo Pic
हरियाणा शिक्षा बोर्ड की बृहस्पतिवार को 10वीं की सामाजिक विज्ञान और 12वीं की गणित की परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्र से गणित का पेपर देकर निकले कुछ परीक्षार्थियों के चेहरे पर चिंता देखी गई।
विज्ञापन


वहीं सामाजिक विज्ञान के पेपर को बच्चों ने अच्छा बताया लेकिन कुछ के लिए यह भी भारी रहा। सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में चार नकलची भी पकड़े गए।

बृहस्पतिवार को सुबह की पाली में सामाजिक विज्ञान की 10वीं की दूसरे सेमिस्टर की परीक्षा हुई। हालंाकि पेपर कठिन नहीं था, लेकिन कुछ परीक्षार्थी को यह भारी लगा और वे नकल करने से नहीं चूके।
विज्ञापन


बोर्ड की ओर से जिले में नियुक्त अधीक्षक सुरेंद्र खुराना के मुताबिक  जिले में सुबह की पाली में चार नकलची पकड़े गए। गणित में कोई ऐसा मामला नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम की पाली में प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर की 12वीं की गणित की परीक्षा हुई। परीक्षा देकर निकले छात्रों में अधिकांश के चेहरे पर चिंता दिखाई दे रही थी। कुछ परीक्षार्थियों ने पेपर भारी बताया।

अग्रवाल गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ड्यूटी पर तैनात शिक्षक रामवीर शर्मा ने बताया कि केंद्र में छात्रों ने गणित का पेपर भारी होने की बात कही।

कुछ प्रश्रों को हल करने में परेशानी हुई। हालांकि कुछ परीक्षार्थी संतुष्ट दिखे। जिले में गणित की परीक्षा में कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed