फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Flag will be hoisted at the University of Delhi

अब दिल्ली विश्वविद्यालय में फहराया जाएगा तिरंगा

Sun, 01 May 2016 04:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 01 May 2016 04:32 AM IST
विज्ञापन
Flag will be hoisted at the University of Delhi
दिल्ली यूनिवर्सिटी

दिल्ली विश्वविद्यालय में भी अब तिरंगा फहराया जाएगा। रविवार को डीयू के 94वें स्थापना दिवस कार्यक्रम से इसकी शुरुआत होने जा रही है। फरवरी में मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से सभी 46 केन्द्रीय विश्वविद्यालयों को तिरंगा फहराने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन


ऐसे में डीयू ने इसके लिए स्थापना दिवस का अवसर चुना। इस कार्यक्रम के लिए मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को आना था। इस कार्यक्रम में उनके मुख्य अतिथि होने की बात को वेबसाइट पर भी प्रचारित किया गया था, लेकिन अब उनका आना टल गया है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के तीन जस्टिस का आना तय है। इस कार्यक्रम में इन तीनों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


डीयू कुलपति प्रो योगेश त्यागी ने कहा कि 94वें स्थापना दिवस के लिए खास तैयारियां की गई हैं। इस कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा फहराने के साथ की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी ऐसी योजना है कि इसे स्थायी रुप से कुलपति कार्यालय वॉयस रीगल हॉल पर फहराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमारत पर तिरंगा फहराने के लिए कुछ प्रोटोकाल होते हैं जिनका ध्यान रखना पड़ता है। इन सबका ध्यान रखते हुए इसे आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी व्यस्त होने के कारण इस समारोह में नहीं आ रही हैं। सूत्र बताते हैं कि इस समारोह के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी आमंत्रित किया गया है लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है।


उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर डीयू के पूर्व छात्रों व सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस मदन.बी लोकुर, जस्टिस ए.के.सीकरी, जस्टिस आर. फली नरीमन को कानून के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर डीयू में अनुकरणीय सेवाओं के लिए विभिन्न श्रेणियों के तहत पुरस्कार दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed