फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   first time haryana board taking 9th and 11th exams

पहली बार हरियाणा बोर्ड ने ली 9वीं और 11वीं की परीक्षा

Sat, 19 Mar 2016 01:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 19 Mar 2016 01:25 PM IST
विज्ञापन
first time haryana board taking 9th and 11th exams
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

इस बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में 09वीं और 11वीं कक्षा का रिजल्ट गुणा-भाग कर तैयार किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड और शिक्षा विभाग की ओर से दिशा-निर्देश जारी किया गया है। इसमें अर्धवार्षिक परीक्षा के साथ हाजिरी और अन्य प्रोजेक्ट के आधार पर रिजल्ट तैयार होगा। पिछले तक यह व्यवस्था नहीं थी।

विज्ञापन


दरअसल, इस सत्र में शिक्षा विभाग ने सेमेस्टर सिस्टम खत्म कर दिया था। जिसके बाद पहली बार बोर्ड ने 09वीं और 11वीं कक्षा की परीक्षा ली है। सेमेस्टर सिस्टम खत्म होने के बाद इस बार हरियाणा के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में वार्षिक आधार पर परीक्षा हुई। जबकि पिछले सत्र तक केवल छह महीने के आधार पर छात्रों के परीक्षा ली जाती थी और उसी आधार पर रिजल्ट तैयार होते थे। लेकिन वार्षिक परीक्षा में बोर्ड ने पूरे साल के आधार पर परीक्षा भी ली और रिजल्ट में अन्य गतिविधियों को भी शामिल करने का निर्देश दिया है। इसे क्रॉस चेक भी किया जाएगा।
विज्ञापन


बोर्ड के निर्देश के मुताबिक जुलाई, अगस्त, अक्तूबर, नवंबर, जनवरी और फरवरी में हुए मासिक मूल्यांकन के कुल 120 अंक और सितंबर की अर्धवार्षिक परीक्षा में 40 में से छात्रों के प्राप्त अंक का दसवां हिस्सा शामिल किया जाएगा। जबकि प्रोजेक्ट और हाजिरी व क्लास की गतिविधियों पर प्राप्त अंक के 10 से भाग कर प्राप्त अंक दिया जाएगा। वहीं अभी हुए 80 अंक के वार्षिक परीक्षा में से बाकी अंक दिए जाएंगे। सभी को जोड़कर पूरा रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. मनोज कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी: सभी स्कूलों और शिक्षकों को बोर्ड का आदेश की कॉपी भेज दी गई है। इसी आधार पर रिजल्ट तैयार करने को कहा गया है। इसे शिक्षा विभाग और बोर्ड द्वारा क्रॉस चेक भी किया जाएगा। जिससे छात्रों को गलत अंक नहीं मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed