फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   firing in PU: prevent on private events of student organizations

पीयू कैंपस में छात्र संगठनों के निजी कार्यक्रमों पर रोक

Tue, 12 Apr 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 12 Apr 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
firing in PU: prevent on private events of student organizations
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस - फोटो : file photo

पीयू कैंपस में पिछले हफ्ते हुए गोलीकांड के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) कैंपस में अब छात्रों की नेतागिरी पर ब्रेक लगाने की तैयारी है। पीयू में छात्र संगठनों के निजी कार्यक्रमों पर पूरी तरह रोक लग जाएगी। विभिन्न छात्र संगठन अब स्टार नाइट या फेस्ट आयोजित नहीं कर सकेंगे।

विज्ञापन


कैंपस में छात्र संगठनों के बैनर और पोस्टर पर भी पूरी तरह रोक लगेगी। किसी भी कार्यक्रम में आउटसाइडर को बुलाने से पहले डीएसडब्ल्यू दफ्तर से लिखित अनुमति लेनी होगी। कैंपस में पीयू सेंट्रल स्टूडेंट काउंसिल के कार्यक्रमों को ही अनुमति मिलेगी। पीयू रजिस्ट्रार कर्नल जीएस चड्ढा की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने कैंपस में हिंसा रोकने के लिए भविष्य में कड़े कदम उठाने के सुझाव कुलपति को भेजे हैं। रिपोर्ट पर अगले हफ्ते तक मुहर लगने की उम्मीद है। इसके बाद पीयू प्रशासन इन सुझावों पर काम करेगा। 
विज्ञापन

 
सिर्फ गेट नंबर 1 से मिलेगी आउटसाइडरों को एंट्री: पीयू के सभी तीन गेट से एंट्री के लिए नए नियम बनेंगे। आउटसाइडर या किसी काम से आने वाले बाहरी लोगों को अब सिर्फ गेट नंबर-1 (पीजीआई के सामने) से ही एंट्री मिलेगी। गेट के साथ ही पार्किंग के लिए जगह भी उपलब्ध होगी। कैंपस में एंट्री के लिए आउटसाइडर को पूरी जानकारी देनी होगी। एंट्री के लिए टोकन सिस्टम शुरू किया जाएगा। गेट पर एंट्री करने वाले का पूरा रिकार्ड रजिस्टर में दर्ज करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयू प्रशासन आउटसाइडर के लिए गेट पर ही आईकार्ड बनाने का सिस्टम लगाने पर भी विचार कर रहा है। गेट नंबर-2 से पीयू हेल्थ सेंटर, मार्केट और गेट नंबर-3 से सभी पीयू रेजीडेंट और अन्य कर्मचारियों को एंट्री मिलेगी। पीयू के हॉस्टल नंबर-1 से पीयू एसी जोशी लाइब्रेरी और स्टूडेंट सेंटर को जाने वाली सड़क पर अब बैरिकेड्स लगेंगे। सिर्फ स्टूडेंट और टीचर्स के वाहनों को ही एंट्री दी जाएगी। 

 
कमेटी ने वीसी को ये भेजे सुझाव 
- सेक्टर-14 कैंपस में सिक्योरिटी गार्ड की संख्या को बढ़ाया जाएगा
- कैंपस में शटल बस सर्विस को पुख्ता करने की तैयारी
- कैंपस में नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे
- पीयू गेट पर गाड़ियों और आउटसाइडर की चेकिंग के लिए मेटल डिटेक्टर खरीदे जाएंगे
- कर्मचारियों और विद्यार्थियों के वाहनों को पीयू का स्टिकर लगा होने पर ही दी जाएगी एंट्री 
- हॉस्टल में आउटसाइडर को रखने वाले विद्यार्थियों का कमरा सील किया जाएगा 
- डीएसडब्ल्यू दफ्तर में सीसीटीवी कैमरों से कैंपस पर नजर रखने के लिए एक्सपर्ट की नियुक्ति 
- कई वर्षों से खाली चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर की जल्द नियुक्ति करने की तैयारी 

कर्नल (रिटायर्ड) जीएस चड्ढा, रजिस्ट्रार पंजाब यूनिवर्सिटी ने बताया कि पीयू कैंपस की सुरक्षा को लेकर प्रशासन काफी गंभीर है। इस मामले में कई सुझाव तैयार कर रिपोर्ट वीसी को भेजी गई है। मंजूरी मिलते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। कैंपस में हिंसा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। शुक्रवार की घटना में शामिल दोषी छात्रों की कमेटी से रिपोर्ट मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed