{"_id":"570a88734f1c1bfb64c810c9","slug":"firing-in-pu-campus-police-crucial-tips-for-campus-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू गोलीकांड: कैंपस की सुरक्षा के लिए पुलिस के अहम सुझाव","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू गोलीकांड: कैंपस की सुरक्षा के लिए पुलिस के अहम सुझाव
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
पीयू में फैशन शो में विवाद के बाद फायरिंग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में गोलीबारी और मारपीट की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने विश्वविद्यालय प्रशासन को कई उपाय सुझाए हैं। पुलिस ने पीयू प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था डिजिटलाइजेशन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सेक्टर-11 थाना प्रभारी नरेंदर पटियाल ने बताया कि पीयू गोली कांड के बाद निर्देश जारी किया गया है। इसमें पीयू में छात्र-छात्रों की सुरक्षा और आने जाने वालों के रिकार्ड दर्ज होने केबारे में बोला गया है।
विज्ञापन
एएनपीआर कैमरा लगाएं
पुलिस के अनुसार पीयू में लगा कैमरे में नाइट विजन या कोई अन्य क्वॉलिटी नही है। वहीं, पीयू परिसर के कई जरूरी स्थानों पर कैमरे नहीं हैं। कई कैमरे खराब पड़े हैं। इसलिए, पीयू परिसर में आटोमैटिक नंबर प्लेट रिकार्डिंग (एएनपीआर) कैमरा लगाया जाए। इसके माध्यम से पीयू में आने जाने वाले सभी गाड़ियों का रिकार्ड कैमरे से दर्ज हो जाएगा।
विज्ञापन
ऑटो मैटिक वाहन ट्रैकिंग सिस्टम:
पुलिस ने पीयू प्रशासन से कहा है कि तीनों गेट पर ऑटोमैटिक वाहन ट्रैकिंग सिस्टम लगाया जाए। इसमें पंजाब यूनिवर्सिटी की गाड़ियों को रजिस्टर्ड किया जाए। यह सिस्टम रजिस्टर्ड गाड़ियों के आने पर 50 मी. दूरी से ही ट्रैक कर लेता है और गेट खुल जाता है। जबकि, बाहरी वाहनों को पीयू सिक्योरिटी पूरी तरह से वेरिफिकेशन और आइडी कार्ड लेने के बाद ही अंदर जाने की इजाजत दे।
बाउंड्री ठीक करवाए, गुरद्वारा के रास्ते पर बढ़ाएं सुरक्षा
पंजाब यूनिवर्सिटी में की बाउंड्री की मरम्मत, उसको बढ़ाने और जंगल के पास बने गुरुद्वारा के रास्ते पर सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है। पुलिस के अनुसार गुरुद्वारा के रास्ते से आउट साइडर कैंपस में घुस जाते है। उन्होंने बताया कि आरोपी की कार उसी रास्ते पर बरामद की गई थी। उसमें से लाठी डंडे बरामद हुए थे।
हॉस्टल बना आउटसाइडरों का अड्डा
पुलिस ने पीयू के हास्टलों को आउट साइडरों का अड्डा बताया है। उन्होंने कहा कि बीस बीस दिन तक आउट साइडर हॉस्टल में जमे रहते हैं। समय -समय पर हॉस्टलों की जांच कर आउट साइडरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके साथ हास्टल से बाहर जाने वाले प्रत्येक छात्र-छात्रा के पास आईकार्ड होना अनिवार्य किया जाए।