{"_id":"573618b54f1c1b816b919bef","slug":"firing-in-pu-campus-accused-student-given-exam-in-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू गोलीकांड के आरोपी नवलदीप ने पुलिस के पहरे में दी परीक्षा ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू गोलीकांड के आरोपी नवलदीप ने पुलिस के पहरे में दी परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 14 May 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
पीयू में फायरिंग, पुलिस पहरे में परीक्षा देता आरोपी
- फोटो : amar ujala
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) कैंपस में गोलीकांड के आरोपों में गिरफ्तार छात्र ने पुलिस के कड़े पहरे में परीक्षा दी। इससे पहले पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) कैंपस में 8 अप्रैल को पीयू लॉ ऑडिटोरियम में चल रहे फैशन शो के बाद गोलीकांड के आरोपों में गिरफ्तार नवलदीप को अदालत ने परीक्षा में शामिल होने की इजाजत दे दी।
विज्ञापन
शुक्रवार को नवलदीप कड़ी सुरक्षा के बीच एमए साइकोलॉजी चौथे सेमेस्टर की परीक्षा देने के लिए पीयू पहुंचा। उसे दोपहर करीब 2 बजे चार पुलिस कर्मी पुलिस बस में लॉ ऑडिटोरियम के पास लेकर आए।
विज्ञापन
पीयू प्रशासन ने अदालत के आदेशों पर नवल के लिए परीक्षा देने का इंतजाम किया था। साइकोलॉजी विभाग के एक खाली कमरे में अकेले नवल को परीक्षा दिलाई गई। उसने अन्य स्टूडेंट के साथ ही परीक्षा देने की इच्छा जाहिर की थी। अलग कमरे में में खास तौर पर एक सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई थी। पुलिस के कर्मचारी गेट के बाहर और अंदर दोनों जगह तीन घंटे तक नवलदीप पर कड़ी नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन