फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fees hike for PU and affiliated college

पीयू और एफिलिएटेड कॉलेजों में फीस बढ़ोतरी पर सीनेट की मुहर

Mon, 28 Mar 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 28 Mar 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
fees hike for PU and affiliated college
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस - फोटो : file photo

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) और एफिलिएटेड 190 कॉलेजों में फीस बढ़ोतरी पर रविवार को 9 घंटे तक चली सीनेट बैठक में मुहर लगा दी है। अब जुलाई 2016 सत्र से सभी संकायों की ट्यूशन फीस में 500 से 1200 रुपये (5 फीसदी) तक फीस बढ़ोतरी हो जाएगी।

विज्ञापन


पीयू के इस फैसले से करीब 3 लाख स्टूडेंट प्रभावित होंगे। फीस बढ़ोतरी को लेकर सीनेट में सीनेटर डीपीएस रंधावा ने विरोध भी जताया, लेकिन कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर ने कहा कि यूजीसी फंडिंग पाने के लिए हर साल फीस बढ़ोतरी अनिवार्य है।
विज्ञापन


पीयू सीनेट ने पीयू कैंपस और सभी एफिलिएटेड कॉलेजों में आगामी सत्र से ग्रामीण और बार्डर एरिया के स्कूलों से 12वीं करने वाले विद्यार्थियों के लिए 2 सीट रिजर्व करने पर मुहर लगा दी है। सीनेटर प्रो. एसएस सांगा के इस प्रस्ताव पर पीयू सीनेट ने करीब एक साल बाद मुहर लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनेट में 2015-16 सत्र के बजट के 67 करोड़ यूजीसी द्वारा जारी नहीं किए जाने को लेकर भी सीनेट में काफी हंगामा हुआ। कुलपति ने राशि जल्द आने का आश्वासन दिया।
 
पीयू स्कॉलरशिप की राशि बढ़ाएगा: कुलपति ने सीनेट को बताया कि फीस बढ़ोतरी से 1 से 1.5 करोड़ अतिरिक्त आय होगी। उन्होंने कहा कि गरीब और जरुरतमंद विद्यार्थियों पर ही यह पैसा खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्कॉलरशिप की संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ईडब्ल्यूएस स्कॉलरशिप के लिए सालाना आय की अनिवार्यता को 1.5 लाख से बढ़ाकर 5 लाख किया जाएगा। विद्यार्थियों को कैश अवार्ड में बड़ा इजाफा किया जाएगा।
 
प्रो. वीके चोपड़ा का मामला फिर सिंडीकेट में : पीयू के इवनिंग विभाग के प्रोफेसर वीके चोपड़ा को तीसरी बार री-इंप्लाइमेंट न दिए जाने का मामला भी सीनेट में लाया गया। मामले को लेकर सीनेट में करीब डेढ़ घंटे तक जमकर बहस हुई। इस मामले में पीयू कुलपति ने प्रो. चोपड़ा के खिलाफ आरोपों पर अपना पक्ष रखा।

सीनेटर अशोक गोयल ने प्रो. चोपड़ा के मामले में पीयू प्रशासन द्वारा भेदभाव किए जाने और मामले से जुड़े सभी तथ्यों को दोबारा सिंडीकेट में लाने की मांग की। पीयू के पूर्व कुलपति और सीनेटर प्रो.आरपी भांभा के कहने पर मामले को अप्रैल में होने वाली सिंडीकेट में लाया जाएगा। सीनेट में पीयू के म्यूजिक विभाग की महिला प्रोफेसर डॉ.नीलम पाल के खिलाफ कार्रवाई का मामला भी उठा। प्रो. नीलम पर प्रमोशन के समय गलत जानकारी देने का आरोप है।

Trending Videos

पीयू की अगली सिंडीकेट बैठक 18 अप्रैल को

fees hike for PU and affiliated college
पुसू, सोई और ने फीस बढ़ोतरी का किया विरोध - फोटो : अमर उजाला

इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर
-सीनेट ने बोर्ड ऑफ फाइनेंस द्वारा 2016-17 के बजट को मंजूरी दे दी है।
-पीयू की अगली सिंडीकेट बैठक 18 अप्रैल को होगी।
-पहाड़ी एरिया में नए कॉलेजों के लिए नए नियमों को मंजूरी दे दी गई।

-पीयू के सभी प्रोफेसर की वरिष्ठता सूची अगली सिंडीकेट से पहले तैयार होगी।
-पीयू में यौन उत्पीड़न मामले में नई पालिसी को मंजूरी।
-पीयू के नए डीयूआई की नियुक्ति के मामले में आगामी सिंडीकेट बैठक में अंतिम फैसला ले लिया जाएगा।
-पीयू और कॉलेजों में 2 साल का शैक्षणिक कार्यकाल कर चुके शिक्षकों को पीएचडी करने के लिए यूजीसी नेट और एंट्रेंस टेस्ट से छूट रहेगी।

-डॉ.मनमोहन सिंह और कैलाश सत्यार्थी सहित चार लोगों की रिसर्च चेयर पर नियुक्ति को मंजूरी।
- सेक्टर-25 में बने इंटरनेशनल हॉस्टल के फीस स्ट्रक्चर को कम करने का प्रस्ताव।
-डलहौजी और शिमला के गेस्ट हाउस की 6 महीने में रेनोवेशन की जाएगी।
- मास्टर इन सोशल वर्क (एमएसडब्ल्यू) में सीईटी के तहत दाखिले को मंजूरी।

- पीयू के दिहाड़ीदार, कांट्रेक्ट कर्मचारियों के पीएफ प्रस्ताव पर सहमति बनी।
- एमफिल में एनआरआई स्टूडेंट के नए फीस स्ट्रक्चर को मंजूरी।
 -पीयू में शिक्षकों की नियुक्ति में रोस्टर सिस्टम लागू करने के प्रस्ताव को पारित कर दिया गया।
-पीयू और कॉलेजों के शिक्षकों को सबेटिकल लीव को मंजूुरी दे दी गई है।

-पीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर गौरव गौड को एनएसएस का प्रोग्राम ऑफिसर नियुक्त करने पर मुहर।

ये मुद्दे भी उठे
डॉ. अजय रंगा ने पीएचडी शिक्षकों को इंक्रीमेंट नहीं दिए जाने का मुद्दा उठाया।
-नॉन टीचिंग प्रधान दीपक कौशिक ने पीयू के रेजिडेंशल एरिया में वाईफाई सुविधा देने की मांग की।  
-सीनेटर मनीष वर्मा ने पीयू रीजनल सेंटर में बी लिब और एमलिब कोर्स शुरू करने की मांग रखी।
-डॉ. दलीप ने इंटरनेशनल स्टूडेंट को दाखिला देकर पीयू की इनकम बढ़ाने की मांग की।

-प्रो. जसपाल कौर कंग ने पीयू में पंजाबी सिखाने के लिए एक महीने का कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव रखा।
-डॉ. गुरदीप शर्मा ने पीयू में सोलर लाइट लगाकर बिजली के खर्च को कम करने का प्रस्ताव रखा।
प्रो. एसएस सांगा और प्रो. कुलदीप शर्मा ने कॉलेज प्रोफेसर की 10 साल से कंफरमेशन का मुद्दा उठाया।
-पवन कुमार बंसल ने एमए इन श्री गुरु ग्रंथ साहिब डिग्री कोर्स के नाम में बदलाव का सुझाव दिया।

-सीनेट में लुधियाना में होली डे होम के लिए 2.5 करोड़ रिजर्व करने पर सीनेटर रघुबीर दयाल ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि लुधियाना में कोई हॉलीडे होम है ही नहीं। मामले की रिपोर्ट अगली मीटिंग में रखी जाएगी।
-प्रो. जगवंत सिंह ने पीयू में खाली पदों की नियुक्ति की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed