{"_id":"5738e0d04f1c1bc54aac70b2","slug":"fddi-deemed-university-preparation-ugc-committee-formed","type":"story","status":"publish","title_hn":" एफडीडीआई को डीम्ड यूनिवर्सिटी बनाने की तैयारी, यूजीसी ने गठित की कमेटी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एफडीडीआई को डीम्ड यूनिवर्सिटी बनाने की तैयारी, यूजीसी ने गठित की कमेटी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 16 May 2016 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के फुटवियर डिजाइन एंड डेवलेपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई )को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा देने की तैयारी शुरू हो गयी है। एफडीडीआई ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय और वाणिज्य मंत्रालय को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा देने के लिए प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव पर मंत्रालय ने यूजीसी से सलाह मांगी है।
विज्ञापन
मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, यूजीसी से सलाह मांगी गई है कि क्या संस्थान को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया जा सकता है या नहीं? इसके लिए यूजीसी ने बाकायदा एक कमेटी भी गठित की है, जोकि विभिन्न संभावनाओं पर जानकारी एकत्रित कर रही है।
विज्ञापन
बता दें कि एफडीडीआई ने वर्ष 2012 में मेवाड़ यूनिवर्सिटी से डिग्री प्रोग्राम के लिए समझौता किया था, लेकिन उस समझौते को सितंबर 2014 को यूजीसी ने गैरकानूनी मानते हुए सवाल उठाया था। इसी के बाद से छात्र लगातार विरोध दर्ज कर रहे हैं। वर्ष 2012 से 2014 के बीच करीब 3 हजार 609 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।
विज्ञापन
पिछले दिनों उक्त संस्थान के करीब दो सौ छात्रों ने विरोध दर्ज करते हुए संस्थान में तोड़फोड़ भी की थी। छात्रों का आरोप था कि उनका भविष्य अधर में लटक गया है। क्योंकि उनकी डिग्री और डिप्लोमा दोनों मान्य नहीं होंगे। इसी के बाद छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया था। छात्रों के विरोध को देखते हुए वाणिज्य मंत्रालय ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय से संस्थान को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिलवाने की सिफारिश की थी।