{"_id":"570009934f1c1b917ff00144","slug":"exam-jee-main-exam-chandigarh-center-students-enternce-exam-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज चंडीगढ़ के 27 सेंटर पर होगी जेईई मैन परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आज चंडीगढ़ के 27 सेंटर पर होगी जेईई मैन परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Sat, 02 Apr 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा देकर परीक्षा केंद्र से बाहर आते अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के लिए रविवार को ज्वाइंट इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम(जेईई) मेन आयोजित किया जाएगा। चंडीगढ़ में भी सीबीएसई द्वारा सेंटर बनाए गए हैं। पंचूकला स्थित सीबीएसई सेंटर के रीजनल डायरेक्टर आरजे खांडेराव ने बताया कि शहर में करीब 5 हजार स्टूडेंट (पेन-पेपर) जेईई मेन परीक्षा में अपीयर होंगे।
उन्होंने बताया कि 27 शैक्षणिक संस्थानों में सेंटर बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। विद्यार्थियों को कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। खांडेराव के अनुसार किसी भी स्टूडेंट को एडमिट कार्ड के अलावा कोई भी सामान अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
पेन भी सीबीएसई की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि लेट आने वाले किसी भी कैंडीडेट को परीक्षा के लिए एंट्री नहीं दी जाएगी। परीक्षा को लेकर शनिवार सीबीएसई दफ्तर में सभी अधिकारियों की बैठक में तैयारियों का जायजा लिया गया। गौरतलब है कि इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में दाखिले के लिए सीबीएसई ऑनलाइन और ऑफ लाइन दोनों तरह से परीक्षा आयोजित करता है। ऑनलाइन परीक्षा 9 और 10 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।