फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Evening classes run command

प्रायोगिक आधार पर ईवनिंग कक्षाएं चलाने के निर्देश

Thu, 21 Apr 2016 09:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 21 Apr 2016 09:25 PM IST
विज्ञापन
Evening classes run command
क्लास - फोटो : Demo Pic.
शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने वीरवार को गवर्नमेट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल बाजार कसाबन अप्पर गुज्जर नगर का औचक दौरा किया और विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जाना। शिक्षा मंत्री ने प्रिंसिपल को स्कूल में ईवनिंग क्लासिस शुरू करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


स्कूल में पहुंचने पर सबसे पहले शिक्षा मंत्री ने प्रत्येक कक्षा में जाकर विद्यार्थियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना। शिक्षामंत्री ने प्रिंसिपल से कहा कि स्टाफ के हिसाब से कक्षाओं को सेक्शन में विभावित किया जाए।
विज्ञापन


एक सेक्शन में कम से कम 50 विद्यार्थी होने चाहिए। उन्होंने ईवनिंग कक्षाएं शुरू करने के निर्देश देते हुए कहा कि दोपहर तीन से छह बजे तक प्रायोगिक आधार पर ईवनिंग कक्षाएं चलाई जाएं। स्कूल के सभी रिकार्ड पूरी तरह से तैयार होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्कूल के स्टाफ से वार्तालाप करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ नैतिक शिक्षा भी दी जाए। विद्यार्थियों के भविष्य को उज्वल बनाने में शिक्षक की भूमिका अहम होती है और इसलिए शिक्षकों को पूरी जिम्मेदारी से काम करना होगा।


वहीं प्रिंसिपल ने शिक्षामंत्री को बताया कि स्कूल में 410 विद्यार्थी हैं और इनको पढ़ाने के लिए 14 लेक्चरर, 16 टीचर और छह नान टीचिंग स्टाफ है। उन्होंने बताया कि इस हायर सेकेंडरी स्कूल में तीन स्कूलों को विलय करके भी चलाया जा रहा है। इस अवसर पर सांसद फयाज अहमद मीर, सीईओ जम्मू जेके सूदन भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed