{"_id":"56e9983a4f1c1b5d718b464b","slug":"evaluating-examination-board-from-april-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 अप्रैल से शुरू होगी बोर्ड कॉपियों की जांच ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
10 अप्रैल से शुरू होगी बोर्ड कॉपियों की जांच
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
Updated Wed, 16 Mar 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड कॉपियों की जांच
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन की तिथि घोषित कर दी है। प्रदेशभर में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 10 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चलेगा। इससे पहले परिषदीय कार्यालय में समस्त जिलों के सीईओ, कंट्रोल नियंत्रकों को मूल्यांकन संबंधी जानकारी दी जाएगी।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के दौरान बोर्ड ने मूल्यांकन की तिथि घोषित कर दी है। इससे जहां रिजल्ट जल्द घोषित होगा, वहीं नया सत्र भी समय से शुरू हो जाएगा।
परिषद के अपर सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि वर्ष 2015-16 की बोर्ड परीक्षाएं दो अप्रैल को संपन्न होंगी। इसके सात दिन बाद ही बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
सात अप्रैल को पर्यवेक्षकों की बैठक:
छह अप्रैल को बोर्ड मुख्यालय में जिलेभर के सीईओ, कंट्रोल नियंत्रक तथा सात अप्रैल को पर्यवेक्षकों की बैठक बुलाई गई है, जिन्हें मूल्यांकन के बारे में बताया जाएगा।
सिमल्टी ने बताया कि मूल्यांकन के लिए प्रदेश में 30 केंद्र बनाए हैं। जिसमें हरिद्वार में दो, देहरादून में दो, टिहरी में तीन, उत्तरकाशी में दो, पौड़ी में तीन, चमोली में दो, रुद्रप्रयाग में दो, बागेश्वर में एक, अल्मोड़ा में तीन, चंपावत में दो, पिथौरागढ़ में दो, नैनीताल में तीन, ऊधमसिंह नगर में तीन मूल्यांकन केंद्र हैं।
उन्होंने बताया कि मूल्यांकन केंद्रों के रखरखाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिला स्तर पर इस समय अंक योजना निर्माण कार्य चल रहा है। इसी की सहायता से मूल्यांकन किया जाएगा। यह योजना बोर्ड परीक्षाओं में पहली बार लागू की गई है।