फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Error found in hp board 10th drawing papar.

अब दसवीं कक्षा के ड्राइंग पेपर में भी निकली गलतियां

Tue, 22 Mar 2016 11:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर) Updated Tue, 22 Mar 2016 11:22 AM IST
विज्ञापन
 Error found in hp board 10th drawing papar.
छात्रों ने शिक्षा बोर्ड से गलत प्रश्नों के ग्रेस मार्क्स देने की मांग की है।

जमा दो कक्षा के भौतिक विज्ञान के प्रश्नपत्र में त्रुटियों के बाद अब दसवीं कक्षा के ड्राइंग पेपर के प्रश्न पत्र में भी कई त्रुटियां पाई गई हैं। इससे छात्रों और अभिभावकों में रोष है। अभिभावकों ने शिक्षा बोर्ड की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए 12वीं कक्षा के भौतिक विज्ञान और दसवी के ड्राइंग पेपर में ग्रेसमार्क्स देने की मांग की है।

विज्ञापन


दसवीं के ड्राइंग के प्रश्नपत्र में प्रश्न नंबर 7 में स्केल के प्रश्न में गड़बड़ी पाई गई है। स्केल के इस प्रश्न में कप बोर्ड की ऊंचाई 108 सेंटीमीटर दी गई है। जब इस स्केल का डिविजन के साथ अंदर की पैमाइश की गई तो जोड़ 106 सेंटीमीटर निकला, जबकि यह जोड़ 108 सेंटीमीटर होना चाहिए था। कप बोर्ड के पाए की ऊंचाई दस सेंटीमीटर होनी चाहिए थी, जबकि यह आठ सेंटीमीटर दी गई है।
विज्ञापन


इस कारण बच्चों को परीक्षा में परेशानी झेलनी पड़ी। यह एक प्रश्न 26 नंबर का था। इससे पूर्व भी 12वीं कक्षा के भौतिक विज्ञान के प्रश्नपत्र में त्रुटियां पाई गई थीं। बच्चों के अभिभावक बिशन सिंह, सुरेश कुमार, निशा कुमारी, रोशन लाल और कुंदन लाल सहित अन्यों ने शिक्षा बोर्ड से इस प्रश्न के ग्रेस मार्क्स देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed