फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Entrance Test on June 12

जम्मू विश्वविद्यालय में एंट्रेंस टेस्ट 12 जून को, रिजल्ट 21 को

Sat, 30 Apr 2016 12:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 30 Apr 2016 12:00 PM IST
विज्ञापन
Entrance Test on June 12
प्रवेश परीक्षा - फोटो : Demo Pic.
जम्मू विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को विभिन्न पीजी कोर्सों के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया के नौ मई को शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन


अकादमिक सत्र 2016-17 में विभिन्न अकादमिक प्रोग्रामों (पीजी विभागों) में दाखिले के लिए आगामी 12 जून को जम्मू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (जेयूईटी) 2016 का आयोजन किया जा रहा है। 9 मई को आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी और 23 मई तक आवेदन लिए जाएंगे। 

प्रवेश परीक्षा के लिए बनाए गए मानदंड में अकादमिक मेरिट 75 प्रतिशत और एंट्रेंस टेस्ट के 25 प्रतिशत अंक लेने वाले को दाखिला प्रक्रिया में मौका दिया जाएगा। एंट्रेंस में जनरल में तीस प्रतिशत और एससी/एसटी वर्ग में 25 प्रतिशत से कम अंक लेने वालों को दाखिला प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


एंट्रेंल में क्वालीफाई करने वाले विद्यार्थियों को जम्मू विश्वविद्यालय, मुख्य कैंपस/आफसाइट कैंपस और मान्यता प्राप्त कालेजों में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) प्रोग्राम, पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी, स्नातक) डिप्लोमा प्रोग्राम और अंडर ग्रेजुएट (यूजी, 12वीं,) प्रोग्राम में दाखिला दिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजी कोर्सों में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी, स्नातक) प्रोग्राम में बायोकेमिस्ट्री (सेल्फ फाइनेसिंग), बायोटेक्नालाजी (एनआरआई/सेल्फ फाइनेसिंग), बाटनी, बुद्धिस्ट स्टडीज, केमिस्ट्री, कामर्स (एमकाम), कंप्यूटर साइंस एंड आईटी (एमसीए), डोगरी, इकनामिक्स, एजूकेशन, इलेक्ट्रानिक्स, अंग्रेजी, इंवायरमेंटल साइंस, फूड साइंस एंड टेक्नोलाजी, जियोग्राफी, एप्लाइड जियोलाजी, जियोलाजी (हाइड्रोलाजी एंड सायल डायनिमिक्स), हिंदी, इतिहास, होम साइंस (ह्यूमन डेवलपमेंट), होम साइंस (क्लाथिंग एंड टैक्सटाइल), ह्यूमन जिनेटिक्स (सेल्फ फाइनेसिंग कोर्स), इंफारमेशन टेक्नोलाजी (एमएससी आईटी), कश्मीरी, ला (एलएलबी-तीन वर्ष प्रोफेशनल), एमएड, बीलिब आई एससी, एम लिब आई एससी, बीपीएड, एमपीएड, गणित, माइक्रोबायोलाजी, म्यूजिक, फिजिक्स, पालिटिकल साइंस, साइकोलाजी, पंजाबी, रिमोर्ट सेंसिंग एंड जीआईएस, रुरल डेवलपमेंट, संस्कृत, सेरीकल्चर, सोशियोलाजी, स्टैटिक्स, उर्दू, जूलाजी आदि विषय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed