फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   entrance exam for nursing on 3rd july

नर्सिंग कोर्स के लिए एंट्रेस टेस्ट इस तारीख को

Tue, 10 May 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 10 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
entrance exam for nursing on 3rd july
प्रवेश परीक्षा तीन जुलाई को होगी।

प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएससी नर्सिंग कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। जारी शेडयूल के मुताबिक तीन जुलाई को प्रवेश परीक्षा होगी। इसके लिए विवि वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी सहित फॉर्म उपलब्ध है। इसके लिए तय फीस के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा। हार्ड कॉपी विवि की प्रवेश परीक्षा सेल में जमा करवानी अनिवार्य होगी।

विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन के लिए दस जून अंतिम तारीख है, जबकि हार्ड कॉपी 15 जून तक जमा करवानी होगी। प्रवेश परीक्षा और शेडयूल के  मुताबिक आईजीसीएमसी स्थित सरकारी सिस्टर निवेदिता नर्सिंग कॉलेज की 60 सीटें और विवि से संबद्ध 16 अन्य निजी नर्सिंग कॉलेजों की करीब 610 सीटें स्टेट तथा मैनेजमेंट कोटे तहत मेरिट आधार पर ही भरी जानी हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hpuniv.in पर ऑनलाइन फार्म और समस्त जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने कहा कि बीएससी नर्सिंग कोर्स में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र छात्राएं तय शेडयूल के मुताबिक आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है शेडयूल

- प्रवेश परीक्षा तीन जुलाई 2016 (रविवार )
- ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 मई से 10 जून  
- आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी ब्रांच में जमा करवाने की तिथि 15 जून  
- अपलोडिंग एडमिट कार्ड www.hpuniv.in 21 जून
- डिस्पले आंसर-की 7 जुलाई
- प्रवेश परीक्षा परिणाम संभावित तिथि 20 जुलाई
- काउंसलिंग का पहला दौर 1 अगस्त से 6 अगस्त विवि सभागार
- ज्वाइनिंग कॉलेज 17 अगस्त
- दूसरे दौर की काउंसलिंग 2 सितंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed