{"_id":"5720df964f1c1bf631a91ff3","slug":"enhanced-activity-of-neck-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैक टीम के दौरे से सक्रियता बढ़ी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नैक टीम के दौरे से सक्रियता बढ़ी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 27 Apr 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विश्वविद्यालय में नैक (नेशनल असेसमेंट एक्रिडेशन कमेटी) टीम के दौरे को लेकर सक्रियता बढ़ाई गई है। नैक टीम विश्वविद्यालय के सभी विभागों के कामकाज का जायजा लेकर अकादमिक सहित अन्य प्रस्तावों पर मुहर लगाती है।
इससे पूर्व कुलपति प्रो. आरडी शर्मा की अध्यक्षता में प्री नैक टीम अपनी रिपोर्ट तैयार कर चुकी है। सूत्रों के अनुसार मई में नैक टीम दौरा कर सकती है। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) के अधीन नैक टीम विश्वविद्यालय के सभी विभागों के कामकाज की समीक्षा करती है। उल्लेखनीय है कि जम्मू विश्वविद्यालय एप्लस श्रेणी में आता है।
किसी भी विवि को उसके कामकाज के आधार पर श्रेणी में बांटा जाता है, जिसके बाद उसी के आधार पर यूजीसी की ओर से फंड जारी किया जाता है। इसमें देखा जाता है कि विभिन्न विभागों ने कितने स्कालर लाए, कितने प्रोजेक्टों पर काम हुआ, कितने पेपर प्रस्तुत किए आदि कामकाज को देखा जाता है।
विज्ञापन
गत मार्च में प्री नैक टीम ने जम्मू विश्वविद्यालय के सभी विभागों में दौरा कर खामियों को दूर किया था, जिसमें पावर प्वाइंट रिपोर्ट तैयार की गई है। अप्रैल 2009 में नैक टीम ने दौरा किया था।
अमूमन पांच साल बाद नैक टीम विवि के कामकाज का जायजा लेने आती है। नैक टीम के दौरे की सुगबुगाहट को देखते हुए सभी विभागों में खामियों को दूर करके अकादमिक सहित अन्य ढांचे को मजबूत बनाने पर काम किया जा रहा है।