फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   eight department will soon shift in Central University

सेंट्रल यूनिवर्सिटी में जल्द शिफ्ट होंगे आठ विभाग

Tue, 10 May 2016 09:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 10 May 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
eight department will soon shift in Central University
सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू - फोटो : Demo Pic.
सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू के अस्थायी ब्लाक सैनिक कालोनी से शीघ्र आठ विभागों को शिफ्ट करके राया सुचैनी बगला (सांबा) के स्थायी ढांचे में शिफ्ट किया जा रहा है। नए ब्लाक में अकादमिक स्तर को मजबूत बनाने के लिए पचास फीसदी से अधिक विभाग वहीं पर रहेंगे। यूनिवर्सिटी में आठ नए विभाग भी शुरू किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसके साथ कुल विभागों की संख्या 21 हो जाएगी। अभी तक पुराने ब्लाक में 11 और नए ब्लाक में दो ही विभाग चल रहे हैं। अकादमिक कोआर्डिनेटर प्रो. लोकेश वर्मा के अनुसार नए ब्लाक में अधिकांश विभाग शिफ्ट किए जाएंगे। 
विज्ञापन


अस्थायी ब्लाक से कंप्यूटर साइंस, अंग्रेजी, इकनामिक्स, हिंदी, पब्लिक पालिसी और पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन, सोशल वर्क, मास कम्युनिकेशन, नेशनल सिक्योरिटी स्टडीज के विभाग को राया सुचैनी ब्लाक में आगामी बीस मई के बाद से चरणबद्ध तरीके से शिफ्ट करना शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही आठ नए विभागों को अस्थायी ब्लाक में शुरू करके बाद में उन्हें भी शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागों को शिफ्ट करने के साथ फैकल्टी को भी शिफ्ट किया जाएगा। नए सेशन से विद्यार्थियों को नए विभागों में उच्च शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिलेगा। सेंट्रल यूनिवर्सिटी में विभिन्न इंटिग्रेशन प्रोग्रामों में बारहवीं के विद्यार्थी उच्च शिक्षा हासिल कर सकेंगे। विभागों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed