फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   educational institution, quota increase chandigarh students, chandigarh students, chandigarh

शैक्षणिक संस्थानों में चंडीगढ़ के विद्यार्थियों का कोटा बढ़े

Tue, 29 Mar 2016 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Tue, 29 Mar 2016 12:24 PM IST
विज्ञापन
educational institution, quota increase chandigarh students, chandigarh students, chandigarh
एचपीटीयू ने प्रवेश शुल्क के बाद अब परीक्षा और केंद्र शुल्क बढ़ाया है।
शहर के शैक्षणिक संस्थानों में चंडीगढ़ के विद्यार्थियों को अधिक कोटा दिए जाने को लेकर फिर से मांग उठ रही है। पंजाब सरकार ने मेडिकल कालेजों में सिर्फ पंजाब के डोमिशायल विद्यार्थियों को ही कोटे का लाभ देने का फैसला लिया है। ऐसे में चंडीगढ़ के स्कूलों से 12वीं करने वालों को यह लाभ नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन


अब यूटी के कालेज और अन्य संस्थानों में यूटी के मूल निवासियों के लिए कोटा निर्धारित किए जाने की मांग उठने लगी है। सोमवार को यूटी सचिवालय में एडवाइजर परिमल राय और मेयर अरुण सूद के बीच कोटे को लेकर मंथन हुआ। जानकारी के अनुसार एडवाइजर ने इस मामले में मेयर से शहर के अन्य पार्षदों की राय जानने और पूरा प्रपोजल तैयार करने का सुझाव दिया है। मेयर अरुण सूद का कहना है कि चंडीगढ़ के शैक्षणिक संस्थानों में दाखिले का पहला हक चंडीगढ़ के योग्य रेजिडेंट को मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed