फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   education directorate gave alitmatem to private schools in delhi

शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को दो मई तक फाइनल अल्टीमेटम दिया 

Sat, 30 Apr 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Apr 2016 09:29 AM IST
सार

  • शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को दो मई तक फाइनल अल्टीमेटम दिया
  • पहले ड्रा के आधार पर भरी गई सीटों की जानकारी नहीं दे रहे स्कूल
  • दो मई तक मिली जानकारी केआधार पर दूसरा कंप्यूटराइज्ड ड्रा होगा

विज्ञापन
education directorate gave alitmatem to private schools in delhi

विस्तार

निजी स्कूलों में आर्थिक पिछड़े वर्ग व वंचित वर्ग केनर्सरी में दाखिले के लिए निकलने वाले दूसरे कंप्यूटराइज्ड ड्रा को स्कूलों ने लेट करा दिया है। निजी स्कूल पहले ड्रा के आधार पर दाखिले केस्टेटस की जानकारी नहीं दे रहे हैं। ऐसे में अब शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को यह जानकारी देने के लिए दो मई शाम छह बजे तक का फाइनल अल्टीमेटम दिया है।

विज्ञापन


उसके बाद निदेशालय की ओर से जानकारी देने के लिए उपलब्ध कराए गए मॉड्यूल को फ्रीज कर दिया जाएगा। अब दो मई तक जो जानकारी पहुंचेंगी, उसी के आधार पर दाखिले के लिए दूसरा कंप्यूटराइज्ड ड्रा निकालेगा। यदि स्कूलों की ओर से दी गई जानकारी में किसी प्रकार की विसंगति पाई जाती है तो स्कूल ही इसके लिए जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय में अतिरिक्त शिक्षा निदेशक (एक्ट-) डॉ. आशिमा जैन की ओर से इस संबंध में निजी स्कूलों  को इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि स्कूलों से शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर दिए गए मॉड्यूल में आर्थिक पिछड़े वर्ग व वंचित वर्ग के दाखिलों की जानकारी मांगी गई थी लेकिन तमाम आदेशों के बाद भी स्कूल जानकारी नहीं दे रहे, जिसके कारण दूसरे कंप्यूराइज्ड ड्रा में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने इस बार गरीब वर्ग के दाखिलों के लिए कंप्यूटराइज्ड ड्रा किए थे। जिसके बाद ड्रा में चयनित हुए बच्चों की सूची स्कूलों को ऑनलाइन भेजी गई थी। स्कूलों को निर्देशित किया गया था कि वह दाखिले की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दाखिले, दाखिले रद्द, दाखिले के लिए नहीं पहुंचे, प्रतीक्षा में, प्रोविजनली दाखिला संबंधी जानकारी 23 फरवरी तक देने के लिए कहा था। जिसके बाद दाखिले के लिए तिथि को 29 फरवरी तक बढ़ाया गया था।


उसके बाद तिथि को 18 मार्च तक बढ़ाया गया और स्कूलों को 21 मार्च तक जानकारी देने के लिए कहा गया। इस समय सीमा को 8 अप्रैल तक बढ़ाया गया। लेकिन बावजूद कई स्कूलों ने सही तरीके से जानकारी नहीं भेजी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed