{"_id":"573b30804f1c1bff32ac7127","slug":"education-department-extand-last-date-of-admission-in-govt-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में बढ़ गई दाखिले की तारीख, 10 रुपए लेट फीस","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
स्कूलों में बढ़ गई दाखिले की तारीख, 10 रुपए लेट फीस
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 18 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के स्कूलों में जमा एक और जमा दो कक्षा में दाखिले की तारीख 20 मई तक बढ़ गई है।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के स्कूलों में जमा एक और जमा दो कक्षा में दाखिले की तारीख 20 मई तक बढ़ गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने मंगलवार को तारीख बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं। इससे उन छात्रों को राहत मिली है जो किसी कारण अभी तक दाखिला नहीं ले पाए थे।
विज्ञापन
20 मई तक दस रुपये जुर्माने के साथ दाखिले की तारीख बढ़ाई गई है। उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी ने बताया कि सभी जिला उपनिदेशकों को 20 मई तक जमा एक और जमा दो कक्षा में बच्चों का दाखिला देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
20 मई के बाद दाखिला देने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। निदेशक ने 20 मई के बाद दाखिले के लिए आवेदन भी निदेशालय न भेजने को कहा है।