फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DUTA seeking relief from the Chancellor of the troubles

परेशानियों को लेकर डूटा ने की कुलपति से राहत की मांग

Thu, 12 May 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 May 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
DUTA seeking relief from the Chancellor of the troubles
दिल्ली यूनिवर्सिटी

दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में प्रशासनिक स्तर पर हो रही समस्याओं के हल के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) ने कुलपति प्रो. योगेश त्यागी से गुहार लगाई है। डूटा अध्यक्ष डॉ. नंदिता नारायण का कहना है कि कुलपति को पदभार संभाले हुए दो माह हो चुके हैं।

विज्ञापन


ऐसे में वो कॉलेजों के मामलों में सीधे हस्तक्षेप कर सकते हैं। उन्हें कॉलेजों में शिक्षकों को हो रही परेशानियों का हल निकालने के लिए कार्रवाई करनी होगी।जिससे कॉलेजों का शैक्षणिक माहौल खराब न हो। डूटा अध्यक्ष की ओर से छह कॉलेजों की समस्याओं को उठाया गया।
विज्ञापन


डूटा अध्यक्ष डॉ नंदिता नारायण ने बताया कि भगिनी निवेदिता, देशबंधु, श्रदानंद कॉलेज, अरबिंदो कॉलेज(ईवनिंग), भारती कॉलेज व रामलाल आनंद कॉलेज में प्रशासनिक स्तर पर समस्याएं हो रही है। जिसका सबसे ज्यादा असर शिक्षकों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डूटा संयुक्त सचिव डॉ राजेश झा ने भारती कॉलेज के विषय में बताते हुए कहा कि कॉलेज में शिक्षकों की चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है बावजूद इसके प्रबंध समिति के अध्यक्ष के रुख की वजह सेनियुक्ति पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं। नियम कहता है कि जब नियुक्ति प्रक्रिया हो रही हो तभी प्रबंध समिति अध्यक्ष अपनी आपत्ति दिखा सकते हैं। लेकिन अब जब प्रक्रिया पूरी हो गई है तो उसे प्रभावित करना गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed