{"_id":"56e0807f4f1c1b496c8b456b","slug":"du-vice-chancellor-prof-yogesh-tyagi-will-start-wok-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू कुलपति प्रो. योगेश त्यागी आज संभालेंगे पद","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू कुलपति प्रो. योगेश त्यागी आज संभालेंगे पद
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 10 Mar 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश त्यागी के पदभार ग्रहण का इंतजार खत्म हो गया है। प्रो. त्यागी बृहस्पतिवार सुबह अधिकारिक तौर से कुलपति का पदभार संभालेंगे। बीते 15 फरवरी को डीयू के कुलपति के रूप में उनके नाम की घोषणा हुई थी।
विज्ञापन
हालांकि उन्होंने डीयू आकर पदभार ग्रहण नहीं किया था। अब वह पदभार ग्रहण करने जा रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय में कुलपति के न होने से कई कार्य लंबित हैं। ऐसे में उनके काम संभलने से उन कार्यों में तेजी आएगी।
विज्ञापन
प्रो. त्यागी बीते पांच सालों से दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय में लीगल स्टडीज डीन के पद पर थे। फरवरी के दूसरे सप्ताह में डीयू कुलपति बनने के लिए उनके नाम पर मुहर लगी थी। कुलपति बनने की रेस में शामिल आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर व यूपीएसई सदस्य प्रो. हेमचंद गुप्ता, डीयू के राजनीति विज्ञान के प्रो. विद्युत चक्रवर्ती, व जेएनयू के प्रोफेसर रामेश्वरनाथ कौल बामजई के नामों मेें प्रो. त्यागी का नाम सबसे आगे चल रहा था।
विज्ञापन
लपति बनने पर उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं का खुलासा करते हुए कहा था कि वह सबके प्रयास व सहयोग से कार्य करेंगे। मालूम हो कि अक्तूबर में पूर्व कुलपति प्रो. दिनेश सिंह का कार्यकाल समाप्त हो गया था। उसके बाद से समकुलपति प्रो. सुधीश पचौरी कार्यवाहक कुलपति के रूप में कार्य कर रहे थे।