{"_id":"574768174f1c1b756269212c","slug":"du-students-will-result-in-delay-the-boycott-of-duta","type":"story","status":"publish","title_hn":" डीयू छात्रों के रिजल्ट में होगी देरी, डूटा का बायकॉट जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू छात्रों के रिजल्ट में होगी देरी, डूटा का बायकॉट जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 27 May 2016 05:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर पुस्तिकाओं की जांच को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संगठन (डूटा) की ओर से किए गए बायकॉट के चलते इस बार डीयू छात्रों का रिजल्ट देरी से आएगा। यूजीसी की एक अधिसूचना के खिलाफ शिक्षक संगठन ने चार दिन की बायकॉट की घोषणा की है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को तीसरा दिन था, जिसे शिक्षकों ने अब 29 मई तक जारी रखने की घोषणा कर दी है। डूटा का कहना है कि यूजीसी की अधिसूचना शिक्षकों को एक टाइम टेबल में बांधती है। इससे शिक्षकों को बेरोजगार करने की कोशिश की जा रही है, जिसका हम विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
देशभर में शिक्षक इस अधिसूचना के विरोध मे खुलकर सामने आ रहे हैं। डूटा का कहना है कि वह अपना बायकॉट अब 29 मई तक जारी रखेंगे। हालांकि, डूटा के इस कदम से नुकसान छात्रों को उठाना पड़ेगा। सालाना परीक्षा के परिणाम देरी से आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
डूटा ने 28 मई को एक आम सभा भी बुलाई है, जिसमें आगे विरोध की रणनीति तय की जाएगी। पहले यह आम सभा डीयू के शंकरलाल हॉल में होने वाली थी, लेकिन डीयू ने उन्हें इजाजत नहीं दी। अब डूटा अपनी आम सभा 28 को ही एसआरसीसी में आयोजित करेगा।