फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU students get internship opportunity in CIC

डीयू छात्रों को सीआईसी में मिलेगा इंटर्नशिप करने का मौका

Thu, 05 May 2016 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 May 2016 02:42 AM IST
विज्ञापन
DU students get internship opportunity in CIC
दिल्ली विश्वविद्यालय

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में अंडर ग्रेजुएट छात्रों को समर इंटर्नशिप करने का अवसर मिलने जा रहा है। खास बात यह है कि यह इंटर्नशिप किसी बड़ी कंपनी में नहीं बल्कि डीयू के ही कलस्टर इनोवेशन सेंटर (सीआईसी) में होगी। डेढ़ माह की इंटर्नशिप करने के इच्छुक छात्रों को 15 मई तक आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


इस दौरान छात्रों को सीआईसी के विभिन्न इनोवेटिव प्रोजेक्ट पर शिक्षकों के साथ काम करने का मौका मिलेगा। यह इंटर्नशिप 1 जून से 31 जुलाई तक चलेगी। इच्छुक छात्रों को सीआईसी की वेबसाइट https://ducic.ac.in/ से फॉर्म डाउनलोड कर आवेदन करना होगा, जिसमें उन्हें अपना नाम, कॉलेज का नाम, कोर्स व वर्ष के साथ प्रोजेक्ट के बारे में लिखना होगा, जिसके लिए वह इंटर्नशिप कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिन छात्रों ने अंतिम वर्ष की परीक्षा दी है, वे आवेदन नहीं कर सकते हैं। छात्रों को आवेदन करने के बाद अपने फॉर्म को cicsummerint@gmail.com पर भेजना होगा। जिसके बाद चयनित छात्रों की सूची 20 मई तक जारी की जाएगी। इंटर्नशिप के लिए उन्हें बाकायदा आईडी कार्ड दिया जाएगा। वह सीआईसी में कंप्यूटर सुविधा का लाभ भी ले सकेंगे। सफलतापूर्वक इंटर्नशिप पूरी करने के बाद उन्हें प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed