{"_id":"5743156e4f1c1bb515691273","slug":"du-sports-quota-admission-process-of-presenting-instructions","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू : स्पोर्ट्स कोटे में दाखिला प्रक्रिया पेश करने का निर्देश","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू : स्पोर्ट्स कोटे में दाखिला प्रक्रिया पेश करने का निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 24 May 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीयू में स्पोर्ट्स कोटे के तहत दाखिला प्रक्रिया को केंद्रीयकृत करने की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। अदालत ने डीयू को नोटिस जारी कर मुद्दे पर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश जी. रोहिणी व न्यायमूर्ति जयंतनाथ की खंडपीठ ने डीयू को हलफनामा दायर कर स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि स्पोर्ट्स कोटे के तहत अभी दाखिले की क्या प्रक्रिया है। अदालत ने मामले की सुनवाई 17 अगस्त तय की है।
विज्ञापन
अदालत ने एनजीओ चाइल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान निर्देश दिया है। याची के अधिवक्ता ने तर्क रखा कि इस मुद्दे पर कॉलेजों में समन्वय के लिए तंत्र तैयार किया जाए।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स कोटे के तहत दाखिलों को केंद्रीयकृत करने पर हर आवेदक को सामान मौका मिलेगा। याची का दावा है कि अभी जो दाखिला प्रक्रिया है। वह त्रुटिपूर्ण है। अभी ट्रायल के दौरान कॉलेजों में समन्वय नहीं है। अभी आवेदक एक समय में एक दिन दो कॉलेजों में ट्रायल में हिस्सा नहीं ले सकता। ऐसे में अदालत डीयू को इस मुद्दे पर गाइडलाइन बनाने का आदेश जारी करे।