फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   du placements to be started soon

डीयू: इस महीने खुलेंगे प्लेसमेंट के दरवाजे

Mon, 16 Oct 2017 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Oct 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
du placements to be started soon
du - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय का सेंट्रल प्लेसमेंट सेल सितंबर में इंटर्नशिप राउंड के बाद अब प्लेसमेंट के दरवाजे खोलने जा रहा है। प्लेसमेंट सेल अक्तूबर के अंत में पहला राउंड शुरू करने की तैयारी कर रहा है। शैक्षणिक सत्र 2017-18 के अंतर्गत पहले राउंड में प्रशासन कुछ विदेशी कंपनियों को बुलाने पर भी बातचीत कर रहा है। सेल की कोशिश है कि नवंबर में शुरू होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं से पहले दो राउंड खत्म कर लिए जाए।

विज्ञापन


सेल अधिकारी के अनुसार, बीते 25 सितंबर को इंटर्नशिप का राउंड काफी सफल रहा। इस राउंड में पहले व दूसरे वर्ष के लगभग 200 छात्रों को इंटर्नशिप के ऑफर मिले। ऐसे में प्लेसमेंट सेल का प्रयास है कि इस सत्र का प्लेसमेंट सेशन भी सफल रहे। अधिकारी ने बताया कि अगले सप्ताह तक इसकी तिथि तय होने की संभावना है।
विज्ञापन


प्रशासन प्लेसमेंट में बुलाने के लिए देसी-विदेशी कंपनियों से बातचीत कर रहा है। हर बार की तरह जेनपेक्ट कंपनी से भी बातचीत की जा रही है। वहीं, रियल स्टेट की भी कुछ कंपनियों को बुलाया जाएगा। इस ड्राइव में कंपनियां यूजी व पीजी स्तर के विभिन्न स्ट्रीम के छात्रों का चयन करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कम से कम तीन 3-6 लाख तक का पैकेज पेश होगा

du placements to be started soon
डेमो - फोटो : डेमो

प्रशासन का प्रयास है कि जो भी कंपनी आए वह कम से कम तीन लाख से छह लाख तक के सालाना पैकेज की पेशकश करें। दरअसल, बीते साल यूजी स्तर पर ढाई से पांच लाख सालाना पैकेज छात्रों को मिले थे। सेमेस्टर परीक्षाएं संपन्न हो जाने के बाद जनवरी से एक बार फिर से प्लेसमेंट सेशन शुरू होंगे जो कि चरणबद्ध तरीके से मार्च-अप्रैल तक चलेंगे।

प्रशासन ने साफ किया है कि इस प्लेसमेंट में हिस्सा लेने का मौका सीपीसी के अंतर्गत पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों को ही मिलेगा। यदि अब तक छात्रों ने पंजीकरण नहीं कराया है तो वह पंजीकरण करा सकते हैं। प्लेसमेंट में शामिल होने के लिए छात्रों को सीपीसी आईकार्ड प्रिंसिपल से सत्यापित कराकर पहुंचना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed